नीरज डेयरी समेत सत्रह स्थानों से दूध, दही, बटर, पनीर के नमूने भरे गए, खाद्य विभाग का अभियान जारी
आगरा, 21 अगस्त। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने विशेष अभियान के तहत विभिन्न स्थानों से दूध एवं दुग्ध पदार्थों सहित अन्य खाद्य पदार्थों के कुल 17 नमूने संग्रहित किए।
अभियान के दौरान यादव मिल्क डेयरी, देवरी रोड गुम्मट से हॉकर वाहन संख्या UP75EU5957 से दूध का 01 नमूना तथा पचकुइया चौराहे से गाय के दूध का 01 नमूना संग्रहित किया गया। भावना डेयरी, नगला पदी, दयालबाग से दही का 01 नमूना तथा पिनेकल फूड भावना द्वारिका स्टेट से पनीर का 01 नमूना संग्रहित किया गया।
इसी क्रम में नीरज डेयरी मदिया कटरा क्रॉसिंग, तोता का ताल से क्रीम, घी एवं बटर के 03 नमूने संग्रहित किए गए। फतेहाबाद-बाह रोड में अमर सिंह, रामनरेश, पुरुषोत्तम सिंह, सतीश सिंह एवं राहुल यादव से मिश्रित दूध के कुल 05 नमूने संग्रहित किए गए। नगला भरी, मानिकपुरा, बाह में बजाज मैक्सिमा वाहन संख्या UP80GT1381 पर रेवतीराम से शुगर बॉयल्ड कन्फेक्शनरी का 01 नमूना तथा मुकेश कुमार से मिश्रित दूध का 01 नमूना संग्रहित किया गया।
इसी प्रकार स्याहीपुरा में बोलेरो मैक्स पिकअप वाहन संख्या UP83CT6028 पर रवि से मिश्रित दूध का 01 विधिक नमूना तथा ई-रिक्शा संख्या UP80DT8916 पर सुनील कुमार से मिश्रित दूध का 01 विधिक नमूना संग्रहित किया गया। इस प्रकार अभियान के दौरान दूध/मिश्रित दूध/गाय के दूध के 11, दही का 01, क्रीम का 01, घी का 01, बटर का 01, पनीर का 01 तथा शुगर बॉयल्ड कन्फेक्शनरी का 01, कुल 17 नमूने संग्रहित किए गए।
संग्रहित सभी नमूनों को नियमानुसार खाद्य प्रयोगशाला में जांच हेतु भेजा जा रहा है। प्रयोगशाला से प्राप्त जांच रिपोर्ट के आधार पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 तथा उसके अंतर्गत बनाए गए नियमों एवं विनियमों के अनुसार आवश्यक अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जाएगी।
------------------------------------------------------------------
Post a Comment
0 Comments