अपने अंदाज में पुलिस के नंबर प्लेट की बुलेट चलाने वाली युवती ने मांगी माफी! रील भी डिलीट की

आगरा, 12 अगस्त। मराठी स्टाइल में साड़ी पहनकर पुलिस के रंग की नंबर प्लेट वाली बुलेट मोटर साइकिल चलाने से चर्चा में आई युवती ने सोशल मीडिया पर एक नई रील जारी करते हुए माफी मांगी है। 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, युवती ने सफाई दी कि वह मराठी लुक क्रिएट करके कैलाश मंदिर में पूजा करने जा रही थी। वीडियो बनाना सिर्फ उसका फन था, किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना मकसद नहीं था। 
युवती ने कहा कि उसने अपनी बाइक वाली सभी वीडियो डिलीट कर दी हैं, आगे से ऐसी वीडियो कभी नहीं आएंगी। लगभग 22 सेकेंड के वीडियो में युवती ने कहा, "मुझे माफ कर दीजिए, मैं भी आपकी बहन बेटी जैसी हूं।"
गौरतलब है कि बिना हेलमेट के अपने अलग अंदाज में पुलिस के रंग की नंबर प्लेट वाली बुलेट मोटर साइकिल चलाने से यह युवती तेजी से चर्चा में आई थी और एसपी ट्रैफिक ने रील की जांच कराकर कार्रवाई की बात कही थी। इंस्टाग्राम यूजर्स द्वारा भी युवती को ट्रोल किया जाने लगा था।
________________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments