आगरा में यमुना बढ़ने लगी खतरे के निशान की ओर, प्रशासन तैयारी में जुटा
आगरा, 08 अगस्त। उत्तर भारत में निरंतर बारिश के कारण जिले में भी यमुना नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा है। शनिवार को नदी के जलस्तर में खतरे के निशान से मात्र ढाई मीटर नीचे रह गया। यमुना नदी में खतरे का निशान 152 मीटर पर है। शनिवार को जलस्तर 149.30 मीटर पर पहुंच गया।
जिला प्रशासन ने ऐहतियाती कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। डेढ़ दर्जन बाढ़ चौकियों को सक्रिय कर दिया गया है।तहसील सदर के 15 और फतेहाबाद के आठ गांवों सहित कुल 23 गांवों के लोगों को सतर्क कर दिया गया है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गोकुल बैराज और हथिनीकुंड से लगातार तेजी से छोड़ा जा रहा है। इससे सप्ताहभर में ही यमुना नदी के जलस्तर में करीब साढ़े पांच मीटर की वृद्धि हो गई है। गोकुल बैराज से 72 घंटे के भीतर 20 हजार और हथिनी कुंड से 43 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। हथिनीकुंड से तेजी से छोड़ा जा रहा पानी 11 अगस्त को शहर पहुंचेगा। तब यमुना का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर सकता है।
________________________________________
.gif)
Post a Comment
0 Comments