Agra News: खबरें आगरा की...
कला साधिका समिति ने मनाई हरियाली तीज
आगरा, 08 अगस्त। संस्कार भारती कला साधिका समिति महानगर द्वारा हरियाली तीज कार्यक्रम का आयोजन आवास विकास स्थित होटल में किया गया। शुभारंभ अध्यक्ष अनीता भार्गव, बबीता पाठक, मनप्रीत कौर, सुनीता पाठक, मीना अग्रवाल द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। होटल में डाले गए झूले का आनन्द लेकर बहनों की बचपन की यादें ताजा हो गई। तीज क्वीन का चुनाव दो ग्रुप (45 वर्ष तक और 45 वर्ष से अधिक) में किया गया। कार्यक्रम का संचालन बबीता पाठक और धन्यवाद ज्ञापन अंजू श्रीवास्तव ने किया। निर्मल अग्रवाल, अलका जैन, अंजुली बंसल, नीलम उपाध्याय, पूनम शर्मा, नीमा सिंह, डॉ दीपाली अग्रवाल, कृतिका अग्रवाल, उषा तिवारी, नीता गर्ग, अनीता जैन, रितिका अरोड़ा, रेनू सिंघल, अर्चना अग्रवाल, अनीता जैन, नैन्सी, माला सिंघल, सीमा अग्रवाल, अंजू श्रीवास्तव, आंचल जैन एवं डॉ आभा गुप्ता उपस्थित रहीं।
_________________________________________
अस्मिता सॉफ्ट टेनिस लीग नौ को
आगरा, 08 अगस्त। महिलाओं की खेलों में भागीदारी और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अस्मिता सॉफ्ट टेनिस लीग का आयोजन 9 अगस्त को शारदा वर्ल्ड स्कूल के बास्केटबॉल कोर्ट पर किया जाएगा। प्रतियोगिता सुबह 9:30 बजे से शुरू होगी।
सचिव शकील खान, अध्यक्ष राजेश शर्मा एवं कोषाध्यक्ष मनोज कुशवाहा ने बताया कि यह आयोजन खेलो इंडिया पहल के अंतर्गत किया जा रहा है। इसका उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को खेलों में आगे बढ़ने के लिए बेहतर अवसर और मंच प्रदान करना है।
_________________________________________
21 कुंडीय महायज्ञ के बाद संगोष्ठी में संत रविदास के जीवन-दर्शन पर मंथन
आगरा, 08 अगस्त। यमुना तट स्थित कैलाश महादेव मंदिर परिसर में शनिवार को संत रविदास की 650वीं जयंती पर 21 कुंडीय समरसता महायज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने आहुति देकर समाज में शांति और सद्भाव की कामना की। ग्राम बिचपुरी और सेमरी के 25 घुमंतु परिवारों ने भी सहभागिता की।
महायज्ञ के उपरांत यमुना तट पर ही स्थित सभागार में संत रविदास के व्यक्तित्व, कृतित्व एवं आदर्शों पर संगोष्ठी हुई। मुख्य वक्ता डॉ. किशन वीर सिंह शाक्य और कैलाश महादेव मंदिर के महंत निर्मल गिरी, विहिप के संगठन मंत्री राजेश, वाल्मीकि महापंचायत के मान सिंह, भंते अशोक रत्न, योगी जहां नाथ आदि ने विचार व्यक्त किए। अध्यक्ष रमेश कर्दम और सचिव अभिनव मौर्य, अशोक चौबे, संजीव चौबे आदि उपस्थित रहे।
_________________________________________
सांसद नवीन जैन ने संसद में उठाया डिजिटल सेवाओं का मुद्दा
आगरा, 08 अगस्त। राज्यसभा सदस्य नवीन जैन द्वारा संसद में उठाए गए डिजिटल सार्वजनिक सेवाओं के विस्तार के मुद्दे पर इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लिखित जवाब देते हुए बताया कि केंद्र सरकार देशभर में नागरिकों तक डिजिटल सेवाओं की आसान, पारदर्शी और प्रभावी पहुंच सुनिश्चित करने के लिए लगातार काम कर रही है। मंत्री ने बताया कि उमंग और डिजिलॉकर जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से लाखों नहीं, बल्कि करोड़ों नागरिकों को सरकारी सेवाओं का लाभ मिल रहा है।
उन्होंने बताया कि 31 जुलाई की स्थिति के अनुसार पूरे देश में उमंग प्लेटफॉर्म पर केंद्र सरकार की 880 तथा राज्य सरकारों की 1,695 सेवाओं सहित कुल 2,575 सरकारी सेवाएं उपलब्ध हैं। वहीं डिजिलॉकर पर केंद्र सरकार के 661 तथा राज्य सरकारों के 4,776 सहित कुल 5,437 प्रकार के दस्तावेज और प्रमाणपत्र उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
सांसद नवीन जैन ने कहा कि डिजिटल भारत की सफलता तभी सार्थक होगी जब देश के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी सेवाएं सरल और सहज रूप से पहुंचें। उन्होंने कहा कि संसद में यह विषय उठाने का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि नागरिकों को तकनीक के माध्यम से बेहतर, पारदर्शी और समयबद्ध सेवाएं मिलें।
_________________________________________
जॉन पाल और राधा बने एचएफटी चैंपियन
आगरा, 08 अगस्त। पुरुष वर्ग में जॉन पाल और महिला वर्ग में राधा ने प्रथम आरएबीएसएआई ओपन नेशनल हंटर फील्ड टारगेट शूटिंग चैंपियनशिप के स्वर्ण पदक अपने नाम कर श्रेष्ठता साबित की।
आगरा पब्लिक स्कूल, अरतौनी में हुई इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में देश के 75 निशानेबाजों ने भाग लिया। खिलाड़ियों को वास्तविक दूरी जाने बिना विभिन्न परिस्थितियों में लक्ष्य का अनुमान लगाकर निशाना साधना पड़ा। समापन समारोह में मुख्य अतिथि महेश चंद शर्मा ने विजेता खिलाड़ियों को पदक से सम्मानित किया।
इन निशानेबाजों ने जीते पदक
40 वर्ष से अधिक पुरुष वर्ग
प्रथम — जॉन पाल
द्वितीय — मधुकर यादव
तृतीय — महेश
20 वर्ष से अधिक पुरुष वर्ग
प्रथम — जिमिक वी. नगायन
द्वितीय — पुनीथ
तृतीय — मोहम्मद जहीर
20 वर्ष से अधिक महिला वर्ग
प्रथम — राधा
द्वितीय — इफरा
अंडर-20 बालक वर्ग
प्रथम — यजत प्रताप सिंह
द्वितीय — संस्कार
तृतीय — वेदार्य सिंह यादव
अंडर-20 बालिका वर्ग
प्रथम — नेरिहा
द्वितीय — रिया कुशवाहा
तृतीय — सुखजीत कौर
_________________________________________
दस मेधावी छात्राओं को दी प्रोत्साहन राशि
आगरा, 08 अगस्त। दिल्ली गेट स्थित क्वीन विक्टोरिया गर्ल्स इंटर कॉलेज में श्री नारायण वाला शिक्षा सहायता समिति द्वारा हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की दस मेधावी छात्राओं को प्रोत्साहन राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इंटरमीडिएट कक्षा की मेधावी छात्राओं में वंशिका कुशवाह, शबा खान, तमन्ना शर्मा, तनु सोडवानी एवं वंशिका अगोनिया को प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। हाईस्कूल की मेधावी छात्राओं में खुशी बंसल, रिया शर्मा, खुशी जैन, अनन्या सिकरवार एवं आयुषी को सम्मानित किया गया। समिति के संस्थापक विजय अग्रवाल ने कहा कि बेटियां शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं। प्रधानाचार्य जॉयस साइलस ने आभार व्यक्त किया। संचालन श्वेता जेम्स ने किया।
_________________________________________
जूनियर और सीनियर दो कैटेगरी में बंटेगा छात्रवृत्ति कार्यक्रम
आगरा, 08 अगस्त। रोटरी क्लब की स्कॉलरशिप समिति की बैठक पूर्व अध्यक्ष शांति स्वरूप गोयल के निवास पर हुई, जिसमें बैठक में छात्रवृत्ति कार्यक्रम को जूनियर और सीनियर दो कैटेगरी में विभाजित करने का निर्णय लिया गया।
क्लब के मार्गदर्शक राम सरन मित्तल ने नीट के तीन छात्रों की कोचिंग हेतु एक लाख रुपये की अतिरिक्त धनराशि भेंट की। उनके द्वारा इस मद में कुल दो लाख रुपये का सहयोग दिया गया है। यह राशि आर्थिक रूप से कमजोर परंतु मेधावी छात्रों की कोचिंग में खर्च की जाएगी। बैठक में निर्णय लिया गया कि जूनियर वर्ग में ऐसे बच्चों को चिन्हित किया जाए जिनमें प्रतिभा है लेकिन संसाधनों का अभाव है। ऐसे बच्चों की पूरे साल की फीस, किताबें और पढ़ाई का खर्च क्लब द्वारा वहन किया जाएगा। बैठक में अध्यक्ष गुंजन गिरीश सिंह, सचिव इरा शर्मा, अजय चौहान, विष्णु शरण मेहरा, आशीष अग्रवाल, योगेश जिंदल, डी.एस. धाकरे, यतिन कुमार गर्ग, राम मोहन कपूर उपस्थित रहे।
_________________________________________
.gif)
Post a Comment
0 Comments