अभिनंदन से अभिभूत नजर आए राजा दशरथ, रानी कौशल्या, राजा जनक और रानी सुनयना, रामलीला कमेटी ने किया परिवार समेत सम्मान

आगरा, 01 अगस्त। राजा दशरथ के स्वरूप संजय सिंघल और राजा जनक के स्वरूप अशोक गोयल ने शनिवार को कहा कि वे अपने अभिनंदन से अभिभूत हैं और रामलीला और जनकपुरी की ऐतिहासिक मर्यादा को बनाए रखने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे।
उन्होंने कहा कि कमेटी ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है, जिसका पूरे भक्तिभाव से निर्वाह किया जायेगा। वे शनिवार को श्रीरामलीला कमेटी द्वारा किए गए अभिनंदन समारोह को संबोधित कर रहे थे। आगरा किले के सामने स्थित राम हनुमान मंदिर में आयोजित इस समारोह में रामलीला कमेटी की ओर से राजा दशरथ संजय सिंघल, उनकी पत्नी रानी कौशल्या नीता सिंघल, राजा जनक अशोक गोयल, उनकी पत्नी रानी सुनयना लता गोयल का अभिनंदन किया गया। दोनों के पारिवारिक सदस्यों का भी सम्मान किया गया। समारोह के विशिष्ट अतिथि मुरारीलाल फतेहपुरिया, अजय गर्ग अवागढ़ रहे।
अतिथियों का स्वागत करते हुए रामलीला कमेटी के महामंत्री राजीव अग्रवाल ने रामलीला के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डाला।  
जनकपुरी महोत्सव समिति के अध्यक्ष राजीव कुमार ने वायदा किया कि भावना एस्टेट रोड सिकंदरा के वासी जनकपुरी को भव्य बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
समारोह की अध्यक्षता करते हुए रामलीला कमेटी के अध्यक्ष विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने कहा कि उम्मीद है कि इस बार की जनकपुरी पिछले वर्षों से और अधिक भव्य होगी। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष रामलीला महोत्सव को डेढ़ सौ साल होने जा रहे हैं, अतः अगले वर्ष को ध्यान में रख कर अभी से तैयारियां करनी होंगी। समारोह का संचालन रामलीला कमेटी के उपाध्यक्ष संजय तिवारी ने किया।
समारोह में ताराचंद अग्रवाल, रामकिशन अग्रवाल, विजय प्रकाश गाेयल, विनोद जौहरी, अशोक राठी, मनोज पोली, मुकेश जौहरी, प्रवीण स्वरूप, अंजुल बंसल, आनंद मंगल, राहुल गौतम, प्रकाशचंद, रामांशु शर्मा, गिरधर शरण, आयुष अग्रवाल, राहुल शर्मा मौजूद थे। जनकपुरी महोत्सव समिति से संजय गोयल, मनोज बंसल, अशोक गुप्ता, अंश जैन, वेद गोस्वामी, मनोज जादोन, अरविंद शर्मा, सुशील राणा, अनीता यादव, वीणा यादव, शीतल अग्रवाल, प्रियंका सिंह, अमित पोरवाल, आरती शर्मा, दीप्ती अग्रवाल भी उपस्थित थीं।



ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments