स्वदेशी अपनाकर देश को आत्मनिर्भर और विकसित बनाने का संकल्प लें व्यापारीगण

आगरा, 01 अगस्त। कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय महामंत्री एवं चांदनी चौक नई दिल्ली से सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने शनिवार को यहां व्यापारियों से अपील की कि वे स्वदेशी अपनाकर देश को आत्मनिर्भर और विकसित बनाने का संकल्प लें।
खंडेलवाल फतेहाबाद रोड स्थित एक होटल में एसोसिएशन के पोस्टर विमोचन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। एसोसिएशन ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में 12 से 15 अगस्त तक आयोजित भारतीय व्यापार महोत्सव में शामिल होने का निर्केणय लिया गया है। इसी के पोस्टर विमोचन कार्यक्रम के लिए सांसद खंडेलवाल दिल्ली से यहां आए। 
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो एस पी सिंह बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को पूरा करने की मुहिम में योगदान देने के लिए एसोसिएशन की सराहना की।
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के सह संयोजक एवं आगरा के अध्यक्ष रोहित कत्याल, राजेश अग्रवाल, रमेश वाधवा, महेश कर्दम, संजय अरोरा, सोनू कक्कड़, स्वीटी कालरा, अतुल गर्ग, संजय ढींगरा, अभिषेक कपूर, वीनू महाजन, राजीव कोहली, राजीव सेठी, गुलशन कोहली उपस्थित रहे।
_______________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments