Agra News: खबरें आगरा की....

हरियाली तीज महोत्सव में ममता द्विवेदी बनीं 'तीज क्वीन'
आगरा, 23 अगस्त। कर अधिवक्ताओं के बोदला परिवार द्वारा कलवारी स्थित एक रिसॉर्ट में दाल-बाटी उत्सव एवं हरियाली तीज महोत्सव संपन्न हुआ। महिलाओं के लिए पारंपरिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। सावन के गीतों और सांस्कृतिक छटा के बीच ममता द्विवेदी ने अपनी उत्कृष्ट वेशभूषा, आत्मविश्वास और प्रतिभा के बल पर तीज क्वीन का खिताब अपने नाम किया। 
तीज क्वीन खिताब में द्वितीय स्थान पर सरिता वार्ष्णेय तथा तृतीय स्थान पर शालिनी जैन रहीं। मुख्य आकर्षण बोदला कर अधिवक्ता परिवार के बच्चों द्वारा दी गई मनमोहक प्रस्तुतियां रहीं। इस अवसर पर कर अधिवक्ताओं को मंच पर सम्मानित किया गया। जिनमें प्रमुख रूप से  अनिल आदर्श जैन, राजेन्द्र शर्मा, मनोज शर्मा, कृष्ण नारायण द्विवेदी, जीएस कुशवाहा, संजय भटनागर रहे। ​भुवनेन्द्र वार्ष्णेय, सीताराम छावड़ा, मुकेश खंडेलवाल, सौरभ खंडेलवाल, स्वतंत्र कुमार कुलश्रेष्ठ, सौरभ बंसल भी उपस्थित रहे।
__________________________________________
महिला बंदियों की बीएमडी स्क्रीनिंग
आगरा, 23 अगस्त। आगरा ऑर्थोपेडिक सोसायटी के जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत आज जिला कारागार में महिला बंदियों तथा कारागार कर्मचारियों की बोन मिनिरल डेंसिटी स्क्रीनिंग की गई। जिला कारागार में महिला बंदियों की स्क्रीनिंग से विशेष रूप से महत्वपूर्ण संकेत सामने आए। 21 से 65 वर्ष आयु की 50 महिला बंदियों के उपलब्ध आंकड़ों के विश्लेषण में 45 महिलाओं यानी 90 प्रतिशत में स्क्रीनिंग वैल्यू −1.0 से कम पाई गई। आयु के साथ स्क्रीनिंग वैल्यू में गिरावट भी स्पष्ट दिखाई दी। 
इसी क्रम में दूसरा शिविर ओम कॉम्प्लेक्स, खंदारी में आयोजित किया गया। दूसरे शिविर में भी लोगों की बीएमडी जांच कर हड्डियों की कमजोरी की समय रहते पहचान तथा उसके बचाव के प्रति जागरूक किया गया।
__________________________________________
मैथिल ब्राह्मण बंधुओं ने समाज हित में किया चिंतन
आगरा, 23 अगस्त। श्री मैथिल ब्राह्मण महासभा द्वारा फतेहाबाद रोड स्थित एक होटल में रविवार को राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक-2026 का आयोजन किया गया। बैठक में देश के विभिन्न राज्यों और जनपदों से आए मैथिल ब्राह्मण बंधुओं ने राजनीतिक क्षेत्र में समाज की सशक्त भागीदारी की आवाज बुलंद करते हुए समाज हित में गहन चिंतन किया।
मुख्य अतिथि मैथिल ब्राह्मण गौरव पंडित आचार्य गंगाधर पाठक ने कहा कि हमको मैथिली लिखने और बोलने में गर्व का अनुभव करना चाहिए। हमने अपनी भाषा छोड़ दी। विवाह पद्धति त्याग दी। परिधान बदल दिए। परंपरा को हम नहीं मानते। यज्ञोपवीत धारण करना छोड़ दिया। हम अपनी संस्कृति भूल गए। यही कारण है कि हमारी अच्छी खासी संख्या है, हमारे पास बुद्धि है, विद्या है, वैभव है, सब कुछ है फिर भी हमारी न अस्मिता है, न पहचान.. अब भी जाग जाइए। 
संस्थापक-राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार झा, उपाध्यक्ष डॉ. हरिओम शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष जेडी शर्मा, दाऊजी महाराज, नवल किशोर शर्मा, अचल शर्मा, डॉ. सीमा पाठक, बीएस झा, सीमा झा, पवन झा, राकेश झा, पवन शर्मा, सोमप्रकाश शर्मा, सुभाष चंद्र झा, संतोष झा, शिवप्रकाश ओझा, रजनी किरण, राजेश शर्मा, तृप्ति नाथ झा, ललिता शर्मा और युवा जिलाध्यक्ष सोनू शर्मा ने भी समाज हित में विचार व्यक्त किए। 
__________________________________________
चित्रकला के रंग कान्हा जी के संग में पांच स्कूलों के 53 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया 
आगरा, 23 अगस्त। संस्कार भारती और मां आलय द्वारा चीनी का रोजा, यमुना ब्रिज पर चित्रकला के रंग कान्हा जी के संग कार्यक्रम का आयोजन रविवार को किया गया, इसमें पांच स्कूलों के 57 छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की। 
कार्यक्रम को संस्कार भारती की प्रांतीय संरक्षक प्रो चित्रलेखा सिंह, डा सरोज भार्गव, ललित कला संस्थान आगरा के डिप्टी डायरेक्टर डॉ मनोज कुमार, डॉ साधना सिंह, राधा मुकुल गुप्ता ने संबोधित किया। संस्कार भारती के प्रांतीय महामंत्री नन्द नन्दन गर्ग, ओम स्वरूप गर्ग, चित्रकार विजय एम ढोरे, गीता सोनी, संजीव  दौनेरिया, सुशील कुमार दौनेरिया, निशि दौनेरिया, नीनू गर्ग, अंकित, पायल दौनेरिया, प्रियंका, शुभम कुमार उपस्थित रहे। 
__________________________________________
महंगाई के खिलाफ ‘फीकी चाय पर चर्चा’
आगरा, 23 अगस्त। समाजवादी पार्टी के नेता विनय अग्रवाल ने शनिवार को चांदी वाली बगीची, मदिया कटरा में व्यापारियों के साथ ‘फीकी चाय पर चर्चा’ कार्यक्रम किया। उन्होंने बढ़ती महंगाई को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए आम आदमी की परेशानियों को उठाया।
उन्होंने कहा कि जिस तरह चीनी के दाम ₹45 से बढ़कर करीब ₹70 प्रति किलो हो गए हैं, उससे आम आदमी की परेशानी बढ़ गई है। महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है। अदरक के दाम भी करीब ₹400 प्रति किलो तक पहुंच गए हैं, गैस, पेट्रोल खाने वाला तेल और प्याज भी महंगी हो गई। रोजमर्रा की जरूरतों की बढ़ती कीमतों ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। सरकार को महंगाई पर नियंत्रण करने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए, ताकि गरीब और मध्यम वर्ग को राहत मिल सके।
कार्यक्रम में मौजूद व्यापारियों ने भी बढ़ती महंगाई को लेकर अपनी चिंताएं व्यक्त कीं। सतीश चाहर, राजेश जैसवाल, विनोद अग्रवाल, संजय अग्रवाल, शैलेश अग्रवाल, बबलू यादव आदि मौजूद रहे।
__________________________________________
उद्योगों को साइबर फ्रॉड, डीपफेक, ईमेल स्पूफिंग और डेटा सुरक्षा के खतरों से किया आगाह
आगरा, 23 अगस्त। डिजिटल होती अर्थव्यवस्था और उद्योगों पर लगातार बढ़ते साइबर खतरों के बीच आगरा फुटवियर मैन्युफैक्चरर्स एंड एक्सपोर्टर्स चैम्बर द्वारा विगत दिवस जागरूकता कार्यशाला का आयोजन संजय प्लेस स्थित एक होटल में किया गया। 
कार्यशाला के मुख्य वक्ता डॉ. रक्षित टंडन ने अपने विशेष सत्र में साइबर अपराध के तेजी से बदलते स्वरूप, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के दुरुपयोग, डीपफेक, ईमेल स्पूफिंग, फिशिंग, बैंकिंग फ्रॉड, पासवर्ड लीक और फर्जी ऑनलाइन निवेश जैसे खतरों को विस्तार से समझाया।
उपाध्यक्ष राजीव वासन एवं राजेश सहगल ने मुख्य वक्ता का स्वागत किया। पूर्व अध्यक्ष कैप्टन ए.एस. राणा ने स्वागत उद्बोधन दिया। महासचिव प्रदीप वासन ने धन्यवाद किया।
__________________________________________



ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments