भाविप अरुणोदय की भजन जैमिंग में आत्मविभोर हो उठे पुरुष और महिलाएं

आगरा, 23 अगस्त। भारत विकास परिषद की
अरुणोदय शाखा द्वारा सिकंदरा बोदला रोड स्थित एक रेस्तरां में भजन जैमिंग का आयोजन किया गया। द वृन्दावन वाइब्स बैंड के कलाकारों और विशेषकर गायक पंकज आनंद की आवाज के जादू ने उपस्थितजनों को भक्ति भावना में आत्म विभोर कर दिया। देर रात तक  महिला और पुरुष सदस्य आस्था और भक्ति के संगम में गोते लगाते रहे। पंकज आनंद, जतिन कपूर एवं आरती ने अपनी आवाज में भजनों की श्रृंखला प्रारंभ की तो वहां उपस्थित सभी जन थिरकने को मजबूर हो गए। सभी ने अपने मोबाइल फोन की टॉर्च जलाकर माहौल को और अधिक भक्तिपूर्ण बना दिया।
इससे पूर्व आयोजन का शुभारंभ आगरा की प्रसिद्ध रामलीला कमेटी के उपाध्यक्ष संजय तिवारी एवं भारत विकास परिषद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य बसंत गुप्ता एडवोकेट ने भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया। इसके उपरांत शाखा सदस्यों ने राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के संपूर्ण छह छंदों का गायन किया।
आयोजन में पूर्व ब्रज प्रान्त महासचिव डॉ. जे.के.जुनेजा ने कार्यक्रम का संचालन किया। उपस्थित सदस्यों में अध्यक्ष मनीष गर्ग, अनुज सिंघल, डॉ. संजीव अग्रवाल, डॉ. आयुष मंगल, तपन सेठ, वीरेंद्र सिंघल, दीपक राय, कपिल भार्गव, हृदेश जोशी, प्रशांत वर्मा, डॉ. आशीष गुप्ता, डॉ. अमित अग्रवाल, सुमित बघेल, कुलदीप बघेल, हिमांशु अग्रवाल, प्रथम जुनेजा, अनुज कपूर, अनंत अग्रवाल, विजय अग्रवाल, रवि अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, निखिल गर्ग, ध्रुव गोयल, अनीता सेठ, रितु सेठ, उमा राय, रितु गर्ग, डॉ. मृदुल जुनेजा, डॉ. मनीषा अग्रवाल, डॉ. कोकिल अग्रवाल, नेहा अग्रवाल, समता भार्गव, डॉ. नीरज, श्वेता मंगल, रागिनी मंगल, डिम्पल अग्रवाल, अनुष मंगल, प्रदीप गोयल, स्वदेश प्रकाश गुप्ता, प्रथा जुनेजा, रुचि सिंघल उपस्थित थे। आयोजन के संयोजक मनीष गर्ग एवं प्रभारी प्रीति गोयल थी।
________________________________________


ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments