माथुर वैश्य महासभा का युवक-युवती परिचय सम्मेलन 15-16 को, युवतियों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि
आगरा, 13 अगस्त। अखिल भारतीय माथुर वैश्य महासभा द्वारा 20वाँ परिचय सम्मेलन माथुर वैश्य महासभा भवन, पचकुईयाँ पर 15-16 अगस्त को आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन में समाज के ढाई सौ से अधिक युवक और युवती शामिल होंगे।
यह जानकारी गुरुवार को आयोजित प्रेसवार्ता में पदाधिकारियों ने दी। अध्यक्ष मुकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि परिचय सम्मेलन में भाग लेने वाले समस्त युवक-युवतियों एवं अभिभावकों के आवासीय व्यवस्था, भोजन व्यवस्था, मंच व्यवस्था की गई है।
महामंत्री शंकर गुप्ता ने बताया कि परिचय सम्मेलन में तय होने पर संस्था के सामूहिक विवाह समारोह में विवाह कराने वाले जोड़ों को संस्था द्वारा प्रोत्साहन राशि भी भेंट की जाएगी।
प्रशासनिक मंत्री वीरेंद्र गुप्ता ने बताया कि 15 अगस्त को प्रातः 10 बजे 80वें स्वतंत्रता दिवस पर महासभा भवन पर अध्यक्ष द्वारा ध्वजारोहण किया जायेगा तदोपरान्त युवक-युवती परिचय सम्मेलन शुरू होगा।
परिचय सम्मेलन समिति संयोजक लक्ष्मीनारायण गुप्ता, मनोज गुप्ता, सत्यप्रकाश गुप्ता, विमल गुप्ता, शिव शंकर गुप्ता आदि ने बताया कि सम्मेलन में भाग लेने वाली युवतियों को समाज के प्रमुख लोगों द्वारा विभिन्न प्रोत्साहन राशि और भेंट भी दी जाएगी।
_________________________________________
Post a Comment
0 Comments