सीईसी ज्ञानेश कुमार होंगे नेशनल चैम्बर स्थापना दिवस समारोह के मुख्य अतिथि, आयोजन समिति गठित

आगरा, 02 जुलाई। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार नेशनल चैम्बर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स के 78वें स्थापना दिवस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। यह समारोह आगामी पांच अगस्त को अग्रवन में आयोजित किया जाएगा। 
चैंबर के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार से उनके नई दिल्ली स्थित कार्यालय पर भेंट कर मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया, जिसकी उन्होंने स्वीकृति प्रदान की। 
प्रतिनिधिमंडल में चैम्बर अध्यक्ष मनोज कुमार बंसल, अनिल वर्मा, अम्बा प्रसाद गर्ग, विनय मित्तल और केशव दत्त गुप्ता शामिल थे। गौरतलब है कि ज्ञानेश कुमार इससे पूर्व पिछले साल चैंबर के होली मिलन समारोह में भी मुख्य अतिथि रह चुके हैं।
चैम्बर अध्यक्ष मनोज बंसल स्थापना दिवस समारोह समिति का भी गठन कर दिया गया जिसमें चेयरमैन अनिल वर्मा, को-चेयरमैन केशव दत्त गुप्ता, संयोजक मनीष अग्रवाल एवं सदस्य महेन्द्र सिंघल, अतुल गुप्ता, श्रीकिशन गोयल, राजीव अग्रवाल, शलभ शर्मा, संजय गोयल, राजेन्द्र कुमार अग्रवाल, देवेन्द्र गोयल, विकास मित्तल, अशोक गोयल, अखिल मोहन मित्तल, संजय अग्रवाल, प्रशांत जैन, मनोज कुमार गुप्ता, हरिओम अग्रवाल सीताराम अग्रवाल, अमर मित्तल होंगे। 
__________________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments