ब्लू व्हेल वाटर पार्क सील, संचालक गिरफ्तार, पुलिस-प्रशासन ने छेड़ा स्वीमिंग पूलों की जांच का अभियान
आगरा, 01 जुलाई। थाना खंदौली क्षेत्र स्थित ब्लू व्हेल वाटर पार्क के स्वीमिंग पूल में नौ वर्षीय बालक की डूबने से मौत हो जाने के बाद पुलिस प्रशासन ने वाटर पार्क को सील करते हुए संचालक को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना के बाद जिले एक दर्जन से अधिक स्वीमिंग पूलों की जांच की जा रही है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकांश स्वीमिंग पूल संचालकों के पास पूल संचालन संबंधी अनापत्ति प्रमाण पत्र नहीं मिला। प्रशासन के अभियान से अवैध वाटर पार्क संचालकों में हड़कम्प मच गया है।
गौरतलब है कि खंदौली के पुरा लोधी स्थित ब्लू व्हेल पार्क में बुधवार की दोपहर छोटा गुड़ा गांव में रहने वाला अभि अपने दोस्तों के साथ वाटर पार्क में आया था। शाम चार बजे करीब वह स्वीमिंग पूल में नहाते समय गहरे पाने में डूब गया। परिवारीजनों ने वाटर पार्क संचालक पर लापरवाही का आरोप लगाया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए वाटर पार्क संचालक केशव को गिरफ्तार कर लिया और वाटर पार्क में सील लगा दी।
_________________________________________
Post a Comment
0 Comments