नमक की मंडी के सर्राफ को धमकी देकर मांगी जा रही चौथ!

आगरा, 30 जुलाई। नमक की मंडी के एक सर्राफा कारोबारी ने थाना कोतवाली में नामजद व्यक्ति के खिलाफ धमकी देकर चौथ मांगने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कारोबारी सुमित कुमार पुत्र स्वर्गीय राम सिंह वर्मा का कहना है कि पड़ोसी जनपद कासगंज के सिढ़पुरा निवासी फईम अली अलग-अलग मोबाइल फोन नंबरों से लगातार कॉल कर चौथ की मांग कर रहा है और रकम न देने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। थाना कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सुमित कुमार की मानिक पैलेस, नमक की मंडी, थाना कोतवाली क्षेत्र में सर्राफे की दुकान है। सुमित का आरोप है कि फईम फोन पर आए दिन धमकी दे रहा है। 
सुमित कुमार ने पुलिस को बताया कि व्यापार के सिलसिले में उनका अक्सर शहर से बाहर आना-जाना रहता है, जिससे उन्हें अपनी सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता बनी हुई है।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी फईम अली के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मोबाइल फोन नंबरों की कॉल डिटेल और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी है।
_______________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments