फतेहाबाद रोड पर जीवा शोरूम से लाखों के आभूषण चोरी

आगरा, 08 जुलाई। थाना ताजगंज के अंतर्गत फतेहाबाद रोड स्थित जीवा शोरूम के ताले तोड़कर चोर मंगलवार रात लाखों रुपये के आभूषण चोरी कर ले गए। बुधवार की सुबह करीब 11 बजे कर्मचारी शोरूम खोलने के लिए तो उन्हें शटर के ताले टूटे मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। 
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, चोरों ने सोने और चांदी के अलावा डायमंड ज्वेलरी पर भी हाथ साफ कर दिया।शोरूम के अंदर रहे स्टॉक और चोरी गए सामान की गणना की जा रही है। 
आर्टिफिशियल और असली आभूषणों की भी अलग-अलग गणना की जा रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शोरूम का शटर खुलवाया। फोरेंसिक टीम भी मौके पर बुलाकर फिंगर प्रिंट आदि लिए गए। 
थाना ताजगंज इंस्पेक्टर नीरज शर्मा का कहना है कि जांच जारी है। चोरी के खुलासे के लिए पुलिस टीम सक्रिय कर दी गई है।
________________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments