बारह साल से फरार 50 हजार का इनामी सुनील दिल्ली से गिरफ्तार
आगरा, 08 जुलाई। कमिश्नरेट पुलिस ने 50 हजार रुपये के इनामी और 12 वर्षों से फरार चल रहे बदमाश सुनील को दिल्ली से गिरफ्तार किया। आरोपी लगातार अपनी पहचान बदलकर और ठिकाने बदलकर पुलिस से बचता फिर रहा था।
खबरों के अनुसार आरोपी सुनील के खिलाफ आगरा और कोलकाता में कई गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वह लंबे समय से वांछित चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
पुलिस को हाल ही में सूचना मिली थी कि सुनील दिल्ली में छिपकर रह रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने लोकेशन की पुष्टि की।
इसके बाद दिल्ली में दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आगरा लाया गया। उससे विस्तृत पूछताछ की जा रही है।
आरोपी 12 वर्षों से लगातार पुलिस की आंखों में धूल झोंक रहा था। कई बार उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई, लेकिन वह हर बार बच निकलने में कामयाब हो जाता था।
________________________________________
.gif)
Post a Comment
0 Comments