वाटर पार्क में डूब गया दस वर्षीय बालक, परिजनों का संचालक पर लापरवाही का आरोप

आगरा, 01 जुलाई। थाना खंदौली क्षेत्र स्थित वाटर पार्क के स्वीमिंग पूल में नहाते समय दस वर्षीय बच्चे की डूबने से मौत हो जाने की खबर है। परिवारीजनों ने वाटर पार्क संचालक पर लापरवाही का आरोप लगाया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। मामले की जांच की जा रही है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, घटना पुरा लोधी स्थित ब्लू व्हेल पार्क की बताई गई है। बुधवार की दोपहर छोटा गुड़ा गांव में रहने वाला अभि अपने दोस्तों के साथ वाटर पार्क में आया था। शाम चार बजे करीब वह स्वीमिंग पूल में नहाते समय गहरे पाने में डूब गया।
दोस्तों ने शोर मचाया। इस पर वाटर पार्क में मौजूद कर्मचारियों ने बच्चे को पानी से बाहर निकाला और तुरंत अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
अभि के साथ आए दोस्तों ने इसकी सूचना उसके परिजनों को दी।  पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। ग्रामीणों ने बताया इससे पहले भी जून 2025 में इसी वाटर पार्क में डूबने से बालक की मृत्यु हो गई थी।
_________________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments