संजय सिंघल होंगे राजा दशरथ, पत्नी नीता बनेंगी रानी कौशल्या, रामलीला कमेटी ने निवास पर पहुंच कर किया अभिनंदन
आगरा, 20 जुलाई। रामलीला कमेटी से 24 वर्षों से जुड़े हुए और वर्तमान में उपाध्यक्ष संजय सिंघल (सादाबाद वाले) इस वर्ष के रामलीला महोत्सव में राजा दशरथ की भूमिका निभाएंगे। उनकी पत्नी नीता सिंघल रानी कौशल्या की भूमिका में होंगी। रामलीला कमेटी की जनकपुरी-दशरथ चयन समिति ने रविवार की शाम बाग फरजाना स्थित उनके निवास पर पहुंच कर इस निर्णय से अवगत कराया और उनका अभिनन्दन किया।
इससे पूर्व जनकपुरी-दशरथ चयन समिति की रविवार की सुबह राम हनुमान मंदिर पर हुई बैठक में संजय सिंघल के नाम पर मुहर लगा दी गई। बैठक की अध्यक्षता रामलीला कमेटी के अध्यक्ष विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने की और संचालन महामंत्री राजीव अग्रवाल ने किया। बैठक में राजा दशरथ की भूमिका के लिए आधा दर्जन नामों पर विचार किया गया और संजय सिंघल के नाम पर सर्वसम्मति जताई गई। बैठक में कोषाध्यक्ष ताराचन्द अग्रवाल, उपाध्यक्ष भगवान दास बंसल, विजय गाेयल, टी एन अग्रवाल, रामकिशन अग्रवाल, मुकेश जौहरी, संजय तिवारी, मनोज अग्रवाल, समन्वयक प्रवीण बंसल, अंजुल बंसल, आयुष अग्रवाल और राहुल गौतम के अलावा अतुल बंसल और प्रसून मंगल ने अपने विचार रखे। सभी ने संजय सिंघल को राजा दशरथ बनने पर बधाई दी।
शाम को संजय सिंघल के निवास पर उनका अभिनन्दन करने वालों में विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, महामंत्री राजीव अग्रवाल के अलावा ताराचंद अग्रवाल, भगवान दास बंसल, विजय गाेयल, टी एन अग्रवाल, मुकेश जौहरी, संजय तिवारी, विष्णु दयाल बंसल, विनोद जौहरी, प्रवीण बंसल, मनोज अग्रवाल, अंजुल बंसल, आयुष अग्रवाल, आनंद मंगल, प्रसून मंगल, मनोज अग्रवाल, रामांशु शर्मा, विकास अग्रवाल, अजय बंसल, राहुल गौतम आदि शामिल थे।
गौरतलब है कि रामलीला कमेटी इससे पूर्व भावना एस्टेट क्षेत्र सिकंदरा को इस वर्ष जनकपुरी महोत्सव आयोजित करने का जिम्मा सौंप चुकी है। रामलीला महोत्सव के लिए अन्य तैयारियां भी प्रगति पर हैं।
सर्राफा कारोबारी हैं संजय सिंघल
मूल रूप से सादाबाद निवासी संजय सिंघल सर्राफा कारोबारी हैं। किनारी बाजार स्थित चौबे जी के फाटक में डी.एस.एन. सर्राफ नाम से फर्म संचालित है। इसके अलावा सादाबाद में उनका एसएन सिंघल कोल्ड स्टोरेज भी है। 59 वर्षीय संजय सिंघल के परिवार में उनकी पत्नी नीता के अलावा पुत्र रजत, पुत्रवधु निमिषा, पुत्री आयुषी और दामाद कृष्णा बिहारी गर्ग भी हैं। संजय सिंघल को राजा दशरथ बनाए जाने की घोषणा सुनकर उनका परिवार खुशी से झूम उठा। उन्होंने इसे अपनी मां माया देवी और स्वर्गीय पिता सुरेंद्र नाथ सिंघल का आशीर्वाद बताया।
________________________________________
.gif)
Post a Comment
0 Comments