चैंबर सदस्यों को दी गई पैकेजिंग मानकों, लीगल मेट्रोलॉजी, फूड सेफ्टी एवं स्टैंडर्ड्स की जानकारी
आगरा, 20 जुलाई। चैम्बर सभागार में उपायुक्त उद्योग शैलेन्द्र कुमार द्वारा एक जनपद एक व्यंजन (ओडीओसी) पर कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें आईआईपी भारतीय पैकेजिंग संस्थान लखनऊ के प्रोफेसर अंशुमन श्रीवास्तव द्वारा व्यंजनों की सेल्फ लाइफ में अभिवृद्धि, ईक्रो फ्रेंडली सुरक्षित एवं स्मार्ट पैकेजिंग, क्यूआरकोड, न्यूट्रीशियन लेबलिंग, बार कोड के साथ पैकेजिंग प्रणाली विकसित करने तथा प्रदेश के व्यंजनों को वृहद बाजार उपलब्ध के कराने के उद्देश्य को थीम बैस्ड व एक्सपोर्ट रैडी पैकेजिंग में उद्यमियों को दक्ष बनाये जाने हेतु महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान की गयी। कार्यशाला में तकनीकी विशेषज्ञ श्रद्धांनद राय, अस्सिटेंट कमिश्नर-1 जिला उद्योग केन्द्र हुकम चंद दिनकर, राजेश कुमार उपस्थित थे।
चैम्बर अध्यक्ष मनोज कुमार बंसल द्वारा बताया गया कि आगरा की बेडई को ओडीओपी में शामिल करने के लिये चैम्बर द्वारा पत्र भेज दिया गया है। उपायुक्त उद्योग शैलेन्द्र सिंह ने कहा कि शीघ्र ही आगरा की बेडई को ओडीओपी में सम्मिलित किये जाने का आश्वासन दिया गया।
बैठक में नितेश अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, सीताराम अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, अतुल गुप्ता, राजकुमार, भगत, तुषार गुप्ता, अनिल गुप्ता, रोहित अग्रवाल, रजत सिंघल, राजेश अग्रवाल, गौरव गोयल, कुलदीप कोहली, देवेन्द्र गोयल उपस्थित थे।
________________________________________
.gif)
Post a Comment
0 Comments