खुदाई से बने गहरे पानी के गड्ढे में डूबने से कक्षा नौ के दो छात्रों की मौत
आगरा, 22 जुलाई। थाना किरावली क्षेत्र में अरावली पर्वत श्रृंखला पर नगला मंशा स्थित धनौली में अरावली के पहाड़ों में खुदाई के बाद बने गहरे पानी के गड्ढे (तालाब) में डूबने से दो किशोर छात्रों की मौत हो गई।
खबरों के अनुसार, धनौली स्थित अरावली पर्वत श्रृंखला के पहाड़ों में पूर्व में हुई खुदाई के कारण गहरे गड्ढे बन गए हैं, जिनमें बरसात का पानी भरा है। बुधवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे लॉर्ड शिवा पब्लिक स्कूल रायभा से छुट्टी होने के बाद नौवीं कक्षा में पढ़ने वाले पांच छात्र पहाड़ों की तरफ चले गए। इनमें से दो छात्र नगला मंशा निवासी देवमोहन (15) पुत्र ईश्वरी प्रसाद और ग्राम मगूरा के नगला धाराजीत निवासी करन सिंह (14) पुत्र रामेंद्र सिंह पानी में नहाने के लिए उतर गए। पानी की गहराई का अंदाजा न होने के कारण दोनों छात्र अचानक गहरे पानी में समाने लगे। बाहर खड़े तीनों साथियों ने जब दोनों को डूबते देखा, तो उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। चीख-पुकार सुनकर पास के खेतों में काम कर रहे किसान और सैकड़ों ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। दोनों छात्रों को बचाने के लिए गांव के कई साहसी युवा तत्काल पानी में कूद पड़े।
करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों और पुलिस की मदद से दोनों छात्रों को पानी से बाहर निकाला गया। दोनों को तत्काल एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अछनेरा ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। लाल परिजन मृतक छात्र के पंचनामा भरने के बाद शव को गांव के गए।
लेकिन नगला मंशा के छात्र के परिजन इस बात को मानने को तैयार नहीं हुए और बेहतर इलाज की उम्मीद में एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा ले जाने पर अड़ गए, जिसके बाद पुलिस व प्रशासन की मदद से उन्हें एसएन भिजवाया गया।
________________________________________
.gif)
Post a Comment
0 Comments