विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने किया आधा दर्जन सड़कों के निर्माण का पूजन
आगरा, 27 जुलाई। विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल द्वारा सोमवार को हलवाई की बगीची स्थित श्रीनाथ जी मंदिर मार्ग के निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया। इसके अलावा उन्होंने दयालबाग क्षेत्र के जागेश्वर नगर गली नंबर 1,2,3, कमला नगर कर्मयोगी में अमिता विहार कॉलोनी की सड़क, के.के नगर क्षेत्र में उमा कुंज कॉलोनी गली नंबर 2 की सड़क व वजीरपुरा क्षेत्र में लाडली गली वाली सड़क का भूमि पूजन भी किया। हलवाई की बगीची स्थित श्रीनाथजी मंदिर मार्ग शिलान्यास वरिष्ठ समाजसेवी शांति स्वरूप गोयल व गोपेश्वर मंडल अध्यक्ष अमित बंसल ने भी संयुक्त रूप से किया। अन्य स्थानों पर दयालबाग मंडल अध्यक्ष योगेश दिवाकर, बल्केश्वर मंडल अध्यक्ष शिव शैलेंद्र शाक्य, कैलाश मंडल अध्यक्ष राकेश शर्मा ने भी संयुक्त भूमिका निभाई किया।
साथ में पार्षदगण वेद प्रकाश गोस्वामी, विक्रांत कुशवाह, गजेंद्र पिप्पल, संजय राय, भरत शर्मा, प्रेमदास चौधरी, ऋषभ गुप्ता, आरती शर्मा, पूर्व पार्षद श्यामवीर सिंह, मंडल महामंत्री साहूकार उपाध्याय, सौरभ चौधरी, राजेश सूर्यवंशी, देवेंद्र चौहान, व यशवेंद्र सिंह, मुनेश प्रजापति, अमित बघेल, अनुभव गुप्ता, बालकिशन तोमर, शैलेंद्र जी, अविनाश राणा, डिंपू चौधरी, दीपक सविता, नवल सिंह, श्यामवीर चौधरी, लायक सिंह, विजय शंकर पाठक, संजय यादव, प्रतीक शर्मा, देवेंद्र यादव, श्री जोगिंदर सिंह थे। श्रीनाथ मंदिर कमेटी के एस.के मेहरा, संजय तिवारी, रमन अग्रवाल, हरिओम शुक्ला, मोहित अग्रवाल, मुकेश चंद मुखिया, संजय अग्रवाल, गौरव भाटिया, मुकेश अग्रवाल, भगवान अग्रवाल, कीर्ति अग्रवाल आदि भी उपस्थित थे।_______________________________________
Post a Comment
0 Comments