बिजलीघर चौराहे से आरबीएस कॉलेज स्टेशन के बीच दोनों ट्रैक पर दौड़ी मेट्रो ट्रेन
आगरा, 05 जुलाई। उप्र मेट्रो रेल कारपोरेशन की टीम ने शनिवार को बिजलीघर चौराहे से आरबीएस कॉलेज स्टेशन के बीच दोनों ट्रैक पर मेट्रो ट्रेन को बतौर परीक्षण 70 से 90 किमी प्रति घंटे की गति से चलाया। यह ट्रेन चार भूमिगत स्टेशनों में रुकी, जहां पर विशेषज्ञों ने स्पीड और कम्युनिकेशन सिस्टम की जांच की जांच की। इस परीक्षण में सब कुछ सामान्य पाया गया।
गौरतलब है कि आगरा मेट्रो का पहला कॉरिडोर ताज पूर्वी गेट से लेकर सिकंदरा तिराहा तक 14 किमी लंबा है। डेढ़ साल पहले ताज पूर्वी गेट से बिजलीघर चौराहे तक छह किमी हिस्से में मेट्रो का संचालन शुरू हुआ था।
अब छह किमी ट्रैक और बनकर तैयार है। इसमें पांच स्टेशन (चार भूमिगत और एक एलीवेटेड) शामिल हैं। बिजलीघर चौराहे से आरबीएस कॉलेज तक साढ़े चार किमी और आरबीएस कॉलेज से आईएसबीटी स्टेशन तक डेढ़ किमी लंबा ट्रैक है।
यूपीएमआरसी की टीम बिजलीघर चौराहे से आरबीएस कॉलेज तक परीक्षण कर रही है। शनिवार को अप और डाउन ट्रैक पर विपरीत दिशा में मेट्रो का परीक्षण किया गया। स्पीड के साथ कम्युनिकेशन का परीक्षण सफल रहा। इसके बाद आरबीएस कॉलेज से आईएसबीटी तक दोनों ट्रैक पर परीक्षण भी प्रस्तावित है।
इसके अलावा यूपीएमआरसी की टीम नेशनल हाईवे और मॉल रोड से तेजी से बैरिकेडिंग हटा रही है। जल्द ही हाईवे और माल रोड पर सुंदरीकरण शुरू होगा।
__________________________________________
Post a Comment
0 Comments