हर्ष, गौरव, सुमुख और आर्तुर ने जीते सर्वाधिक पदक, सेंट पीटर्स ओल्ड बॉयज तैराकी का टीम खिताब सेंट पॉल्स हाउस को
आगरा, 05 जुलाई। सेंट पीटर्स कॉलेज में रविवार को ही ओल्ड बॉयज की तैराकी प्रतियोगिता के सुपर लीजेंड्स वर्ग में हर्ष महाजन, लीजेंड्स में गौरव गोयल व सुमुख उपाध्याय और स्टार्स में आर्तुर सिसोदिया ने सर्वाधिक पदक जीते। टीम वर्ग का खिताब सेंट पॉल्स हाउस ने जीता।
विस्तृत परिणाम इस प्रकार रहे: सुपर लीजेंड्स 50 मीटर फ्री स्टाइल में हर्ष महाजन प्रथम, गौरव खंडेलवाल द्वितीय और अंकुर अग्रवाल तृतीय। इसी वर्ग की 50 मीटर बैक स्ट्रोक प्रतियोगिता में रामानंद चौहान ने प्रथम, हर्ष महाजन ने दूसरा और अंकुर अग्रवाल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 50 मीटर ब्रैस्ट स्ट्रोक में संदीप एडवर्ड ने पहला, रामानंद चौहान ने दूसरा और अंजुल शर्मा ने तीसरा स्थान पाया।
लीजेंड्स वर्ग 50 मीटर फ्री स्टाइल में सुमुख उपाध्याय प्रथम, गौरव गोयल द्वितीय और क्षितिज सचदेवा तृतीय इसी वर्ग की 50 मीटर बैक स्ट्रोक प्रतियोगिता में गौरव गोयल ने प्रथम, नमन जग्गी ने दूसरा और सुमुख उपाध्याय ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में कलीम अहमद ने पहला डॉ. शुभम जैन ने दूसरा और मोहित मदान ने तीसरा स्थान पाया। लीजेंड्स वर्ग में 100 मीटर फ्री स्टाइल भी आयोजित हुई। इसमें सुमुख उपाध्याय ने प्रथम गौरव गोयल ने दूसरा और क्षितिज सचदेवा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
स्टार्स वर्ग 50 मीटर फ्री स्टाइल में आर्तुर सिसोदिया प्रथम, युवराज सिंह भदोरिया द्वितीय और निष्कर्ष दोनेरिया तृतीय 50 मीटर ब्रैस्ट स्ट्रोक में आर्तुर सिसोदिया ने पहला, संभव महाजन ने दूसरा और निष्कर्ष दोनेरिया ने तीसरा स्थान पाया इसी वर्ग की 100 मीटर फ्री स्टाइल प्रतियोगिता में आर्तुर सिसोदिया ने पहला, सार्थक महाजन ने दूसरा और युवराज सिंह भदोरिया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
रिले प्रतियोगिता में सेंट पॉल्स हाउस प्रथम, सेंट लॉरेंस दूसरे और सेंट पीटर्स तीसरे स्थान पर रहे। पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि कॉलेज के प्रबंधक फ़ादर इग्नेशियस मिरांडा द्वारा किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन स्कूल के उप प्रधान्चार्य फ़ादर लुईस और पूर्व छात्र भगवान दास करमचंदानी द्वारा किया गया।
इस अवसर पर भारत महाजन, अनमोल कोहली, दीपक प्रह्लाद अग्रवाल, संजीव टंडन, मुनीश गुप्ता, अतुल जैन, संजय अग्रवाल, श्रीनाथ भाटिया, गौरव सिंघल, अमित गुप्ता, राजीव अग्रवाल सक्षम मित्तल, मुकेश आसवानी उपस्थित रहे। निर्णायक की भूमिका कौशलेन्द्र सिंह, शरद उपाध्याय, निनांद मिल्टन और राहुल सिंह ने निभाई। संचालन डॉ. पराग गौतम ने किया।
_________________________________________
Post a Comment
0 Comments