... और अब इनर रिंग रोड पर चलती कार बनी आग का गोला

आगरा, 01 जुलाई। एत्मादपुर क्षेत्र में एक दिन पहले सड़क पर चलती कर आह का गोला बनने के अगले दिन बुधवार को इनर रिंग रोड पर भी एक अन्य कार आग का गोला बन गई।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शमशाबाद रोड की ओर जा रही एक चलती कार में अचानक धुआं उठने लगा। कुछ ही क्षणों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। चालक और उसके साथ मौजूद युवक ने बिना देर किए कार रोककर बाहर छलांग लगा दी, जिससे दोनों की जान बच गई।
सड़क पर आग की ऊंची लपटें उठती देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने सुरक्षित दूरी बना ली और तुरंत पुलिस को सूचना दी। कार सवार दोनों युवक थाना एकता क्षेत्र के कहरई के निवासी बताए गए हैं। 
प्रारंभिक तौर पर आग लगने की वजह कार में तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। इस घटना के चलते कुछ देर के लिए सड़क पर यातायात भी प्रभावित रहा।
________________________________________


ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments