ताजगंज थाना प्रभारी पदोन्नत होकर एसीपी सैंया बने, नीरज को थाने का चार्ज || हरिपर्वत, खंदौली में भी नए प्रभारी, कई उपनिरीक्षकों के भी तबादले
आगरा, 02 जुलाई। पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार ने बुधवार देर रात तीन थाना प्रभारियों के तबादले किए। ताजगंज थाना प्रभारी जसवीर सिंह सिरोही की पदोन्नति होने पर उन्हें एसीपी सैंया का चार्ज दिया गया है। थाना हरिपर्वत के प्रभारी नीरज शर्मा को ताजगंज थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
प्रभारी निरीक्षक कुलदीप सिंह को खंदौली से हरिपर्वत भेजा गया है। परिवार परामर्श केंद्र के प्रभारी उपेंद्र श्रीवास्तव को खंदौली थाने का चार्ज दिया गया है। इसके अलावा एसीपी यतेंद्र सिंह नागर क़ो सोशल मीडिया का अतिरिक्त चार्ज सौंपा गया है। इससे पहले भी सिकंदरा, शाहगंज समेत चार थाना प्रभारियों के तबादले किए जा चुके हैं।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इसके अलावा उपनिरीक्षकों के भी तबादले किए गए हैं। विनोद कुमार को केदारनगर चौकी, शाहगंज से सराय ख्वाजा चौकी, शाहगंज भेजा गया। सागर कालखण्डे को थाना नाई की मण्डी से कलक्ट्रेट चौकी प्रभारी, नाई की मण्डी बनाया गया। नवदीप मिश्रा को थाना सिकन्दरा से केदारनगर चौकी प्रभारी, शाहगंज भेजा गया। सोनू सिंह को थाना सिकन्दरा से आलमगंज चौकी प्रभारी, लोहामण्डी भेजा गया। अर्जुन प्रताप सिंह को सराय ख्वाजा चौकी, शाहगंज से ईदगाह चौकी प्रभारी, रकाबगंज भेजा गया। मितेन्द्र सिंह को थाना शाहगंज से फाउण्ड्रीनगर चौकी प्रभारी, एत्माद्दौला भेजा गया है।
________________________________________
Post a Comment
0 Comments