Agra News: खबरें आगरा की.....

टीयर्स को मिली नई बस, कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य ने किया उद्घाटन
आगरा, 24 जुलाई। शहर के प्रमुख औद्योगिक संस्थान वेकमेट इंडिया लिमिटेड ने अपने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) फंड से मंदबुद्धि शिक्षण संस्थान टीयर्स को एक बस प्रदान की। 
शास्त्रीपुरम स्थित टीयर्स के परिसर में प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री बेबी रानी मौर्या ने शुक्रवार को फीता काटकर बस का उदघाटन किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में वेकमेट फाउंडेशन की चेयरपर्सन रेखा अग्रवाल भी मौजूद रहीं। 
मुख्य अतिथि बेबी रानी मौर्या ने कहा कि इस प्रकार की पहल समाज के वंचित एवं दिव्यांग वर्ग के जीवन को सुगम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। वेकमेट फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने बताया कि संस्था शिक्षा, कौशल विकास एवं दिव्यांगजन कल्याण जैसे विभिन्न क्षेत्रों में निरंतर कार्य कर रही है। 
संस्था की निदेशिका डॉ रीता अग्रवाल ने बताया कि यह बस भगवान टॉकीज- दयालबाग-खंदारी व सिकंदरा मार्ग पर नियमित रूप से संचालित होगी। कार्यक्रम में शिल्पा अग्रवाल, नीलम चौपड़ा, मुकेश अग्रवाल, पुनीत अग्रवाल, प्रेरणा अग्रवाल, कुंजिका अग्रवाल, सीमा घोष, ममता गोयल के साथ ही समस्त बच्चे व स्टाफ उपस्थित रहे।
__________________________________________
सेन्ट पीटर्स कॉलेज में मनाया गया ग्रैंड पैरेट्स डे 
आगरा, 24 जुलाई। सेन्ट पीटर्स कॉलेज में शुक्रवार को दादा-दादी एवं नाना-नानी को समर्पित ग्रैंड पैरेट्स डे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ।
सेंट पीटर्स कॉलेज में 'दादा-दादी दिवस' के मौके पर कक्षा एक के नन्हे-मुन्ने बच्चों की जुबली हॉल में मनमोहक प्रस्तुतियों ने इस बात का एहसास करा दिया कि नौनिहालों के जीवन में बुजुर्गों की अहमियत है। बच्चों ने गीत, हास्य नाटक, नृत्य और छोटी-छोटी गतिविधियों से अपने दादा-दादी और नाना-नानी के प्रति प्यार जताया। फैशन शो तथा अन्य कार्यक्रमों ने सभी के दिलों को छुआ और जुबली हॉल तालियों से गूंज उठा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एस. डी. एम. एत्मादपुर सुमित कुमार सिंह ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि बच्चे दादा दादी के साथ समय बिताकर असली संस्कार सीखते हैं। 
स्कूल मैनेजर फादर इग्नेशियस मिरांडा ने भी अपने भाषण में नौनिहालों की तारीफ की। कार्यक्रम में उपस्थित डॉ अरविंद जैन ने अपने भाषण में बच्चों को उत्साहित किया। कार्यक्रम में स्कूल प्रधानाचार्य फादर डॉ. ऑल्विन पिंटो ने कहा कि बच्चों को सदैव बडों का सम्मान करना चाहिए। यही हमारे संस्कार हैं। कार्यक्रम में हेड मिस्ट्रेस सिस्टर एन्सी चिरायथ, उप-प्रधानाचार्य फादर लुईस, फादर कुलकान्त छिन्चाणी, कॉलेज समन्वयक दिव्या की उपस्थिति रही।
__________________________________________
पंजाबी सभा ने पौधारोपण अभियान चलाया
आगरा, 24 जुलाई। पंजाबी सभा महानगर सिकंदरा इकाई द्वारा आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर 15 स्थित पुष्पांजलि गार्डेनिया अपार्टमेंट में पौधारोपण अभियान चलाया गया। नींबू, जामुन, बेल पत्र, अनार, करौंदे, शहतूत, अमरूद आदि के 21 पौधे लगाये गए और सभी पौधों को एक एक सदस्य ने गोद लिया और संरक्षित करने की शपथ ली। मुख्य अतिथि भाजपा महानगर के मीडिया प्रभारी  रोहित कत्याल ने अभियान की सराहना की। अभियान में संजीव कपूर, विश्वनाथ जुनेजा, सुशील यादव, मीनाक्षी कपूर, अरुण शर्मा, सतवीर सिंह गुम्बर, वैभव मिश्रा, सीमांत साहू, सौरभ कालरा, प्रभात माथुर, अमित कौरा, नीरज गुप्ता, एस पी सिंह, पुनीत ग्रोवर, अरिंजय जैन उपस्थित रहे।
__________________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments