यूपी टी-20 लीग आईपीएल और भारतीय टीम तक पहुंचने का मजबूत पुल- राजीव शुक्ला || आगरा में क्रिकेटरों की नीलामी से मिलेगी बड़ी छलांग
आगरा, 24 जुलाई। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के उपाध्यक्ष और उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) के सचिव राजीव शुक्ला ने शुक्रवार को यहां कहा कि यूपी टी-20 लीग के जरिये छह टीमों में 120 से ज्यादा खिलाड़ियों को खेलने का मौका दिया जा रहा है। इससे प्रतिभाएं निखर रही हैं।
राजीव शुक्ला शिल्पग्राम के निकट स्थित एक होटल में यूपी टी-20 लीग के लिए क्रिकेटरों की नीलामी के दौरान पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह लीग खिलाड़ियों को आईपीएल और भारतीय टीम तक पहुंचाने का मजबूत पुल है।
उन्होंने बताया कि पिछले आईपीएल में यूपी के 18 खिलाड़ी खेल चुके हैं, जिनमें ज्यादातर इसी लीग से निकले। आगरा की नीलामी से स्थानीय प्रतिभाओं को भी बड़ी छलांग लगाने का मौका मिलेगा। चेन्नई सुपर किंग्स ने यूपी के प्रशांतवीर को 14 करोड़ रुपये में खरीदा था। यह यूपी क्रिकेट की बढ़ती ताकत का प्रमाण है। लीग के मैचों में आईपीएल के स्काउट्स भी आएंगे। शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी अगले आईपीएल के लिए चयनित हो सकते हैं।
शुक्ला ने कहा कि यूपीसीए ने हाल ही में आगरा समेत कई शहरों में स्पीड हंट ट्रायल के तहत प्रतिभाओं को तलाशा। इसमें 134 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गेंद फेंकने वाले गेंदबाज मिले। नीलामी में इनमें से 38 तेज गेंदबाज शामिल हैं। कुल 282 क्रिकेटर नीलामी में हिस्सा ले रहे हैं।
उन्होंने कहा कि यदि आगरा में बीसीसीआई के मानकों वाला स्टेडियम बन गया तो लीग मैच जरूर होंगे। आगरा के ध्रुव जुरैल और दीप्ति शर्मा जैसे खिलाड़ी टीम इंडिया की शान बन चुके हैं।
गोरखपुर लायंस ने 21 लाख
में खरीदा शिवम चौधरी को
यूपी टी20 लीग की नीलामी में गोरखपुर लायंस ने मेरठ के बल्लेबाज शिवम चौधरी को 21 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल कर लिया है। यह अब तक की सबसे बड़ी नीलामी है। नीलामी प्रक्रिया में शिवम चौधरी सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। मेरठ के रहने वाले शिवम एक अनुभवी बल्लेबाज हैं। पिछले वर्ष ये नोएडा सुपर किंग्स के शुरुवाती मैच के कप्तान रह चुके हैं। वर्तमान में वह रेलवे से क्रिकेट खेल रहे हैं।
________________________________________
.gif)
Post a Comment
0 Comments