Agra News: खबरें आगरा की...
नागरी प्रचारिणी सभा ने मनाई प्रेमचन्द जयन्ती
आगरा, 31 जुलाई। नागरी प्रचारिणी सभा द्वारा शुक्रवार को "प्रेमचन्द जयन्ती समारोह" का आयोजन 'सभा भवन' में किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. गिरधर शर्मा (सेंट एंड्रयूज़ स्कूल) ने कहा कि मुंशी प्रेमचन्द भारत के उपन्यास सम्राट माने जाते हैं।
मुख्य वक्ता शिक्षाविद प्रो. उमापति दीक्षित ने कहा कि प्रेमचन्द बहुमुखी प्रतिभा से सम्पन्न साहित्यकार थे।
समारोह के अध्यक्ष डॉ खुशीराम शर्मा ने कहा कि "जिस युग में प्रेमचन्द ने कलम उठाई थी, उस समय उनके पीछे कोई ठोस विरासत नहीं थी। कवि रामेन्द्र मोहन त्रिपाठी ने भी विचार व्यक्त किए। संचालन उप सभापति प्रो. कमलेश नागर ने किया। मंत्री प्रो चन्द्र शेखर शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन किया। शुरू में डॉ.शशि तिवारी ने सरस्वती वंदना का पाठ किया।
__________________________________________
एक से सात अगस्त तक विश्व स्तनपान सप्ताह
आगरा, 31 जुलाई। जिले में एक से सात अगस्त के मध्य विश्व स्तनपान सप्ताह मनाया जाएगा। इस सप्ताह गर्भवती महिलाओं एवं हाल ही में बच्चे को जन्म देने वाली माताओं को छह महीने की आयु तक के शिशुओं को मां का दूध पिलाने के फायदों के बारे में जानकारी दी जाएगी। इस वर्ष की थीम "जीवन की स्थायी शुरुआत के लिए स्तनपान: जो कारगर है उसे मजबूत करें" रखी गई है।
जिले में स्वास्थ्य कर्मी महिलाओं को जागरूक करेंगी। शिशु को जन्म के 1 घंटे के अंदर मां का दूध पिलाना सुनिश्चित करेंगी और पहले 6 महीने तक सिर्फ स्तनपान कराने की सलाह देंगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि ने बताया ने बताया कि विश्व स्तनपान सप्ताह में गर्भवती महिलाओं और धात्री माताओं को स्तनपान कराने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इस सप्ताह महिलाओं को स्तनपान संबंधी भ्रांतियों को दूर किया जाएगा।
__________________________________________
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ आर्किटेक्ट्स, आगरा सेंटर की नई कार्यकारिणी निर्वाचित
आगरा, 31 जुलाई। द इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ आर्किटेक्ट्स के आगरा सेंटर की वर्ष 2026–28 हेतु नई कार्यकारिणी का निर्वाचन निर्विरोध संपन्न हुआ।
निर्वाचित पदाधिकारियों में अध्यक्ष समीर गुप्ता, उपाध्यक्ष ध्रुव कुलश्रेष्ठ, सचिव अमित अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सौरभ सक्सेना, कार्यकारिणी सदस्य अजय कुमार शर्मा, यशवीर सिंह, अश्वनी कुमार, राहुल निगम और मोनिका राठौर प्रमुख रूप से शामिल हैं।
__________________________________________
जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति ने पुलिस आयुक्त से की भेंट
आगरा, 31 जुलाई। भावना एस्टेट सिकंदरा रोड पर आगामी 6, 7 एवं 8 अक्टूबर को होने वाले जनकपुरी महोत्सव को लेकर आयोजन समिति ने शुक्रवार को पुलिस आयुक्त दीपक कुमार से भेंट कर अब तक की तैयारियों से अवगत कराया।
प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस प्रशासन से सहयोग एवं आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का अनुरोध किया। पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने आयोजन समिति को पूर्ण सहयोग का आश्वासन देते हुए अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने की बात कही।
प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष राजीव कुमार के अलावा संतोष कटारा, मनोज जादौन, अरविंद शर्मा, धर्मेश जैन, अशोक चौबे, मनोज बंसल, संजय गोयल उपस्थित रहे।
__________________________________________
.gif)
Post a Comment
0 Comments