वर्षायोग कलश स्थापना समारोह मनाया
आगरा, 29 जुलाई। निर्मल सेवा सदन, छीपीटोला में बुधवार को वर्षायोग कलश स्थापना शुरू हुई। गूगल बाबा श्रमण मुनि समत्व सागर, शील सागर , सागर महाराज के सानिध्य में हुए समारोह में महिला मण्डलों ने मुनि श्री अर्घ और श्री फल चढ़ाया। दीप प्रज्जवलन, पाद प्रक्षालन विमल जैन जयपुर, शास्त्र भेंट संजीव जैन, जुली जैन राजीव जैन लकी, वीरेन्द कुमार, आनन्द जैन आदि मांगलिक कार्य संपन्न हुए। चातुर्मास कलश स्थापना समारोह में पहला कलश लेने का सौभाग्य प्रवीन जैन, पीयूष जैन पद्मावती , दूसरा कलश वीरेंद्र कुमार, आनन्द कुमार, तीसरा कलश अनुप कुमार, आशु, हनी जैन चौधरी परिवार, चौथा बंगालीमल धर्मेंद्र कुमार, राजेश कुमार, हेमंत जैन ने लिया। विधानाचार्य विकर्ष शास्त्री के निर्देशन में कलश स्थापित किए गए। 
इस अवसर पर श्रुत मंथन वर्षायोग समिति के मनोज जैन, रमेश जैन, प्रवीण जैन, मुकेश जैन, सचिन जैन, शैलेश जैन, विवेक जैन, चक्रेश जैन, राजीव जैन, राहुल जैन आदि मौजूद रहे।
__________________________________________
अंबेडकर जयंती समारोह की तैयारियों पर मंथन
आगरा, 29 जुलाई। अंबेडकर भवन छीपीटोला में बुधवार को हुई भीमनगरी केंद्रीय समिति की बैठक में सामाजिक विषयों के साथ वर्ष 2027 की डॉ. भीमराव अंबेडकर के जयंती की तैयारियों पर विचार-विमर्श किया गया।
धर्मेंद्र सोनी की अध्यक्षता में हुई बैठक में बुद्धा पार्क की स्थापना के लिए किए गए प्रयासों के लिए भारतीय जाटव समाज संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र सिंह को सम्मानित किया गया।
बैठक में भीमनगरी केंद्रीय समिति के संरक्षक एवं विधायक डॉ. जी.एस. धर्मेश, महामंत्री श्याम जरारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ऋषि कुमार, राजू वर्मा, राकेश राज, डॉ मुन्ना लाल भारतीय, गजेंद्र पिप्पल, देवेन्द्र चिल्लू, भारत सिंह, अर्जुन सिंह, राकेश भास्कर, लक्ष्मी नारायण, भारतेन्दु अरुण, बच्चू सिंह, राजेंद्र कर्दम, ओ पी सिंह, सुरेश सेहरा उपस्थित रहे।
__________________________________________
नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान
आगरा, 29 जुलाई। मेरा युवा भारत युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, के तत्वावधान में दयालबाग एजुकेशनल इंस्टीट्यूट की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा "नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत" कार्यक्रम आयोजित किया गया। 
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों ने किया। अध्यक्षता जिला युवा अधिकारी डॉ. श्रवण कुमार सहगल ने की। डी ई आई के कुलसचिव डॉ. संजीव स्वामी ने विद्यार्थियों से नशा मुक्त जीवन अपनाने का आह्वान किया। 
कार्यक्रम के अंतर्गत सिंगिंग, ग्रुप डांस, सोलो डांस, स्लैम पोएट्री, नुक्कड़ नाटक, वाद-विवाद, पेंटिंग, स्लोगन लेखन, रील एवं शॉर्ट फिल्म प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। संचालन डॉ. कविता रायजादा एवं प्रो शालिनी दुबे ने किया। 
__________________________________________
नेशनल चैंबर और अन्य संस्थाओं ने किया मंडलायुक्त का सम्मान 
आगरा, 29 जुलाई। आयुक्त सभागार में बुधवार को नेशनल चैम्बर अध्यक्ष मनोज कुमार बंसल के नेतृत्व में एवं विभिन्न संस्थाओं द्वारा ताज संरक्षित क्षेत्र के निर्णय पर जोरदार पैरवी करने पर मंडलायुक्त नागेंद्र प्रताप का  सम्मान किया गया। इस अवसर पर विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल भी मौजूद रहे 
मंडलायुक्त ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के आदेशानुसार 410 उद्योगों के अतिरिक्त वह यूनिट जो टीटीजेड के आदेश के अंतर्गत आती हैं उन पर भी कार्य किया जायेगा। प्रतिनिधिमंडल में नितेश अग्रवाल, अम्बा प्रसाद गर्ग, सीताराम अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, प्रशांत जैन, धर्मेन्द्र सिंह नरूला, निमित जर्राफ, पुलकित, शुभम कंसल, रिषभ सुरेख, विलाल उपस्थित थे।
__________________________________________
कवि सोम ठाकुर पर बनी डॉक्यूमेंट्री 'सोमरस' का लोकार्पण
आगरा, 29 जुलाई। जाने माने वयोवृद्ध कवि सोम ठाकुर के जीवन पर एक डॉक्यूमेंट्री तैयार की गई है। 'सोम ठाकुर की अनकही कहानी: डॉ. कुमार विश्वास की जुबानी' टैगलाइन के साथ लेखक-निर्देशक फाल्गुनी त्रिपाठी ने इसे 'सोमरस' शीर्षक तैयार किया है।
बुधवार को 92 वर्षीय सोम ठाकुर के अहीर पाड़ा, राजा मंडी स्थित निवास पर एक सादा समारोह में इस डॉक्यूमेंट्री का लोकार्पण किया गया। साहित्यकार डॉ. राजेंद्र मिलन और डॉ. मधु भारद्वाज ने डॉक्यूमेंट्री का पोस्टर रिलीज किया। सोम ठाकुर फाउंडेशन के महासचिव अमित श्रीदान सिंह ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कुमार ललित ने संचालन किया।
__________________________________________
प्रिल्यूड में शुरू हुई इमोशनल एजुकेशन एक्सपीरियंस सेंटर ई-क्यूब लैब
आगरा, 29 जुलाई। प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में ‘इमोशनल एजुकेशन एक्सपीरियंस सेंटर – ई-क्यूब लैब’ बुधवार को शुरू हो गई। मुख्य अतिथि डॉ. प्रशांत गुप्ता (प्राचार्य, एस.एन. मेडिकल कॉलेज), विशिष्ट अतिथि के. सी. जैन तथा एयर कमोडोर जे. एस. राजपूत थे।
विद्यालय के निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता ने बताया कि देश की यह पहली अत्याधुनिक प्रयोगशाला विद्यार्थियों के बौद्धिक, भावनात्मक, सामाजिक एवं नैतिक विकास को नई दिशा प्रदान करने के उद्देश्य से स्थापित की गई है।
डॉ. चीनू अग्रवाल ने ई-क्यूब लैब की अवधारणा, उद्देश्य एवं कार्यप्रणाली पर प्रभावशाली प्रस्तुति दी। शैलेश जिंदल ने ई-क्यूब पोर्टल एवं उसके क्रियान्वयन की जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में अंतरा ने आभार व्यक्त किया।
__________________________________________