Agra News: खबरें आगरा की..…

अमर शहीद संत साँई कँवर राम के जीवन पर आधारित लघु फिल्म के दो भजन लॉन्च
आगरा, 19 जुलाई। जयपुर हाउस स्थित जय झूलेलाल मंदिर में समाजसेवियों द्वारा रविवार को अमर शहीद संत साँई कँवर राम पर आधारित फिल्म के दो सुरीले भजन जारी किए गए। आरए मूवीज द्वारा सिंधी समाज के संत साँई कँवर राम के जीवन पर आधारित एक लघु फिल्म का निर्माण किया जा रहा है। 
मुख्य अतिथि महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाह और सोमनाथ धाम शाहगंज के गुरु डॉ. पीर शंकर नाथ योगी ने वरुणावतार भगवान झूलेलाल के चित्र पर माल्यार्पण करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। फिल्म निर्माता रंजीत सामा और विजय सामा ने बताया कि अगस्त के प्रथम सप्ताह में आगरा और आसपास के क्षेत्र में फिल्म की शूटिंग की जाएगी। फिल्म के विभिन्न किरदारों में रंगकर्मी अनिल जैन, जितेश आसिवाल, रंजीव कोचर, मुकेश अग्रवाल, रवि परिहार, अभिवादन, जय सिंह, वानी, शकील और मनोज सिंह लंकेश हैं। फिल्म का निर्देशन और लेखन सूरज तिवारी कर रहे हैं। समारोह के दौरान फिल्म के सह निर्माता नारायण दास लालवानी, कमल मतलानी, व्यवस्था प्रमुख जयरामदास, गिरधारी लाल भगत्यानी, प्रमोद वर्मा, गिरधारी लाल भगत्यानी, शोभाराम पुरुषनानी, पार्षद रेनू गुप्ता, रूबी सहगल, नरेंद्र पुरुषनानी, हरीश बंजानी, खेमचंद बंजानी, शंभूनाथ चौबे, भगवान अवतानी भी मौजूद रहे।
_________________________________________
डिफेंस कॉलोनी यूथ वेलफेयर सोसाइटी ने मेधावी विद्यार्थियों का किया सम्मान
आगरा, 19 जुलाई। डिफेंस कॉलोनी यूथ वेलफेयर सोसाइटी द्वारा मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस वर्ष कक्षा 1 से 12वीं तक के लगभग 150 विद्यार्थियों ने अपने शैक्षणिक प्रमाण-पत्र प्रस्तुत किए। इनमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को सोसाइटी द्वारा प्रशस्ति-पत्र, ट्रॉफी एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। साथ ही 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को विशेष सम्मान एवं आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए गए।
प्रमुख अतिथियों में ब्रज पाल सिंह चौहान (अध्यक्ष, श्री राम मंदिर), ज्ञान सिंह, लेखेन्द्र कुमार, एस.के. पचौरी, श्याम सुंदर ओझा, राजेंद्र उपाध्याय, पप्पू यादव, राम खिलाड़ी सिकरवार, रणवीर सिंह तोमर, सियाराम, शिवकुमार शर्मा, सरोज पाठक, शशि त्यागी एवं शीला भदौरिया प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। सोसाइटी के अध्यक्ष राजीव सोई ने सभी का आभार व्यक्त किया।
_________________________________________
माथुर वैश्य मंडलीय परिषद ने लगाए रक्तदान शिविर
आगरा, 19 जुलाई। माथुर वैश्य मंडलीय परिषद के तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय रक्तदान शिविर का उदघाटन मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो एसपी सिंह बघेल ने किया। आगरा क्षेत्र में आठ जगह कैंप में लगभग 200 से ज्यादा यूनिट ब्लड डोनेशन का लक्ष्य रखा गया, जिन पर दो कैंपों राजपुर और अभिलाषा नर्सिंग होम पर 100 से ज्यादा यूनिट रक्त चार बजे तक डोनेट हो चुका था।
इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो एसपी सिंह बघेल ने रक्तदान के साथ-साथ नेत्रदान एवं अंगदान के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने माथुर वैश्य महासभा द्वारा प्रस्तावित नवीन मैरिज होम (विवाह भवन) की निर्माण योजना एवं प्रस्तावित भवन के मॉडल का अवलोकन भी किया। 
विमल गुप्ता, सत्यप्रकाश गुप्ता, मुकेश कुमार गुप्ता, मनोज कुमार गुप्ता, संजय गुप्ता, दिनेश गुप्ता, हरेंद्र कुमार गुप्ता, डॉक्टर अभिलाषा प्रकाश, मंडल अध्यक्ष अनीता गुप्ता, मंत्रानी अंजू गुप्ता, सुनीता गुप्ता, शहर शाखा सभा की अध्यक्ष अर्चना गुप्ता, मंत्रानी भारती गुप्ता, कोषाध्यक्ष स्वीटी गुप्ता, आगरा ब्लड डोनेशन संयोजिका एवं उपाध्यक्ष सीमा गुप्ता, रीना गुप्ता, रिशु गुप्ता, अनुराधा गुप्ता, सीमा गुप्ता द्वितीय, पल्लवी, रूपाली और सलोनी, उमा गुप्ता, पूजा गुप्ता, सरिता गुप्ता और वंदना गुप्ता के अलावा कार्यसमिति सदस्य कमल प्रकाश, अमिश गुप्ता, कमल गुप्ता, राज किशोर गुप्ता, नवीन गुप्ता का सहयोग रहा।
_________________________________________
फूड वेंडर प्रशिक्षण से मिलती है गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री 
आगरा, 19 जुलाई। नगर निगम में नेस्ले इंडिया और नासवी के द्वारा सर्व सेफ फ़ूड प्रोजेक्ट के अधीन फूड वेंडर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन गया। मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो एसपी सिंह बघेल थे।
उन्होंने फूड वेंडरों को संबोधित करते हुए प्रशिक्षण के महत्व पर विस्तार से चर्चा की। बताया कि नियमित प्रशिक्षण से खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता मानकों की बेहतर जानकारी प्राप्त होती है, भोजन की गुणवत्ता में सुधार होता है, ग्राहकों का विश्वास बढ़ता है तथा व्यवसाय को नई दिशा और पहचान मिलती है। प्रशिक्षित फूड वेंडर न केवल सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराते हैं, बल्कि जनस्वास्थ्य की सुरक्षा में भी महत्वपूर्ण योगदान निभाते हैं।
नेस्ले इंडिया से वसीम अहमद और हरप्रताप सिंह , नासवी से संगीता सिंह और एफडीए के अधिकारी ओंकार कुशवाहा भी मौजूद थे। 
_________________________________________
अब ताज का दीदार आगरा कैंट स्टेशन पर भी 
आगरा, 19 जुलाई। आगरा मंडल व्यापार संगठन द्वारा शहर के प्रमुख रेलवे स्टेशन आगरा कैंट के मुख्य प्रवेश द्वार पर ताजमहल का अक्स (मोमेंटो) स्थापित कराया गया। अनावरण केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो एस.पी. सिंह बघेल एवं डॉ जी.एस. धर्मेश (विधायक छावनी) तथा गगन गोयल (मंडल रेल प्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे) द्वारा फीता काटकर किया गया। 
इस अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री बघेल ने कहा कि जो पर्यटक आगरा आएंगे वह एक याद लेकर जाएंगे और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। संगठन के संस्थापक स्वर्गीय गोविंद अग्रवाल के बारे में कहा कि वह एक जुझारू नेता थे तथा उनसे हम लोगों ने बहुत कुछ सीखा है। उनकी याद में संगठन ने जो यह ताजमहल बनाया है इससे उनका नाम हमेशा के लिए अमर हो गया।
कार्यक्रम को विधायक डॉ जी. एस.धर्मेश ने भी संबोधित किया। संगठन के अध्यक्ष पवन बंसल, संजय गौतम, संतोष कुमार त्रिपाठी, प्रदीप अग्रवाल, त्रिलोक चंद शर्मा, गिरीश चंद गोयल, राजेश गोयल, राजकुमार अग्रवाल, रिंकू अग्रवाल, नीतू अग्रवाल, राजीव गुप्ता, प्रदीप लूथरा, रचित सराफ, अशोक गोयल, सुरेश चंद गर्ग, रमाशंकर शर्मा एडवोकेट, चरणजीत टिम्मा, गुरदयाल सिंह बेदी, श्याम जरारी, संजय अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, अनमोल गोयल, राहुल गुप्ता, सलीम जब्बार, अरुण कुमार गोयल, रामप्रकाश अग्रवाल, शाहिद खान, अमर सिंह, संजीव चौबे मौजूद रहे।
_________________________________________
जिला टेबल टेनिस प्रतियोगिता आज से
आगरा, 19 जुलाई। जिला टेबल टेनिस संघ के तत्वावधान में द्वितीय जिला रैंकिंग टेबल टेनिस टूर्नामेंट का‌ आयोजन एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम सदर बाजार आगरा में 20 से 21 जुलाई तक किया जा रहा है। जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन की सचिव डॉ अलका शर्मा ने बताया कि दोपहर 12 बजे से यूथ बालक एवं बालिका (अंडर 19) और महिला एवं पुरुष वर्ग के मुकाबले खेले जाएंगे। दोपहर 1:00 बजे से अंडर-9,11, 13 , 15, 17 वर्ग के मुकाबले खेले जाएंगे। इस प्रतियोगिता में लगभग 100 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
_________________________________________
आगरा बॉक्सिंग की उपलब्धि, विपिन कुमार बने राष्ट्रीय स्तर के एक स्टार निर्णायक
आगरा, 19 जुलाई। जिला एमेच्योर मुक्केबाजी संघ के मुख्य संरक्षक गजेंद्र सिंह की सूचनानुसार 23 जून से 29 जून तक लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, जालंधर (पंजाब) में आयोजित 5th सब जूनियर राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ़ इंडिया द्वारा 1 स्टार रेफरी एवं जज की परीक्षा का आयोजन किया गया जिसमें आगरा के राज्य स्तरीय विपिन कुमार ने बेहतरीन प्रदर्शन कर परीक्षा उत्तीर्ण की। इसके साथ ही उन्होंने बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ़ इंडिया द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में उत्तर प्रदेश व आगरा की ओर से निर्णायक के रूप में प्रतिभाग करने की योग्यता हासिल कर ली है। 
आगरा में इससे पूर्व अंतरराष्ट्रीय निर्णायक राहुल कुमार सिंह बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के 3 स्टार निर्णायक सोमेश दुबे 2 स्टार निर्णायक दीपक मिस्त्री हैं।
उनकी इस उपलब्धि पर बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ़ इंडिया व उत्तर प्रदेश के महासचिव प्रमोद कुमार, जिला ओलंपिक संघ के सचिव राहुल पालीवाल, कर्नल अपूर्व त्यागी, डॉक्टर गिरधर शर्मा ने शुभकामनाएं दी।
_________________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments