एआई फ्यूचररेडी कॉन्क्लेव 7 एवं 8 अगस्त को, जितिन प्रसाद होंगे मुख्य अतिथि
आगरा, 29 जुलाई। कॉरपोरेट काउंसिल फॉर लीडरशिप एंड अवेयरनेस (सीसीएलए) द्वारा 7 एवं 8 अगस्त को फतेहाबाद रोड स्थित एक होटल में एआई फ्यूचररेडी कॉन्क्लेव का आयोजन किया जाएगा। मुख्य अतिथि केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितिन प्रसाद होंगे।
सीसीएलए के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय राज्य मंत्री से भेंट कर उन्हें आमंत्रण पत्र भेंट किया।
कॉन्क्लेव में देशभर से नीति-निर्माता, उद्योग जगत के प्रतिनिधि, तकनीकी विशेषज्ञ, स्टार्टअप, शिक्षाविद्, निवेशक तथा एमएसएमई उद्यमी भाग लेंगे।
कार्यक्रम के दौरान एआई आधारित नवाचार, डिजिटल परिवर्तन, स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग, भविष्य की उभरती तकनीकों तथा 'विकसित भारत 2047' के लक्ष्य को साकार करने में कृत्रिम बुद्धिमत्ता की भूमिका पर विस्तृत चर्चा होगी।
प्रतिनिधिमंडल में सीसीएलए के चेयरमैन पूरन डावर, महासचिव अजय शर्मा, संयोजक ब्रजेश शर्मा तथा काउंसिल फॉर लेदर एक्सपोर्ट्स के क्षेत्रीय निदेशक अतुल कुमार मिश्रा थे।
______________________________________
.gif)
Post a Comment
0 Comments