भाजपा का ब्रज क्षेत्र की सभी 65 विधानसभा सीटें जीतने का लक्ष्य- पूरनलाल लोधी

आगरा, 06 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी ब्रजक्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरनलाल लोधी ने सोमवार को ब्रज क्षेत्र, जिला एवं महानगर कार्यसमिति की परिचयात्मक बैठक में कहा कि संगठन का लक्ष्य ब्रज क्षेत्र की सभी 65 विधानसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी का विजय पताका फहराना है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को अभी से पूरी क्षमता और समर्पण के साथ मैदान में उतरना होगा।
इससे पहले जयपुर हाउस स्थित ब्रजक्षेत्र कार्यालय में उन्होंने हवन-पूजन भी किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की वास्तविक ताकत उसका बूथ स्तर का कार्यकर्ता है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से बूथ समितियों को सक्रिय करने, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने, जनसंपर्क अभियान को गति देने तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।
बैठकों में संगठनात्मक विस्तार, बूथ सशक्तिकरण, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, सदस्यता अभियान तथा जनसंपर्क को प्रभावी बनाने सहित विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में निवर्तमान क्षेत्रीय अध्यक्ष वर्तमान में प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्ग विजय सिंह शाक्य, प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता, प्रदेश मंत्री विजय शिवहरे, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, प्रदेश मंत्री हितेंद्र शर्मा मंचासीन रहे।
बैठक में महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, जिला अध्यक्ष प्रशांत पौनिया, नागेंद्र सिकरवार ,हेमंत राजपूत, हेमेंद्र शर्मा, अवधेश रावत, नवल तिवारी मीडिया प्रभारी ब्रजक्षेत्र, वीरेंद्र अग्रवाल, नागेंद्र सिकरवार ,अशोक पीपल, हर्षवर्धन आर्य राहुल चौधरी, विनोद चौधरी ,रजनीश त्यागी, अनिल चौधरी, नितेश शिवहरे, मनीष गौतम, मनोज राघव, अखिलेश चौहान, रजनीश पांडे, बबलू लोधी, प्रदीप चौहान, कुलभूषण गुप्ता, रोहित कटयाल, दीपू जादौन, छोटेलाल वर्मा, उदय भान सिंह, मोहन सिंह चाहर, ऋषि उपाध्याय, हेमंत भोजवानी, रश्मि धाकड़, नवीन गौतम, राहुल सागर, सत्यदेव दुबे, सत्य प्रकाश लोधी, संतोष कटारा, सोनू चौधरी, संतोष सिकरवार, यादवेंद्र प्रताप,संतोष कटारा, शिवकुमार प्रमुख ,उमाशंकर माहौर, सहदेव शर्मा, मुनेंद्र जादौन मानवेंद्र राठौर, तपेश जैन, प्रवेंद्र जैन, विजय  सामा, हरिओम शर्मा, इंद्रजीत आर्य, दीपक सोनकर, जितेंद्र वर्मा, जितेंद्र फौजदार, योगेंद्र त्यागी, ओपी राघव, मुकुल शर्मा, अशोक लवानिया, निधि शर्मा, गौरव राजावत, शेलू पंडित, मेघराज सोलंकी, सुधीर गर्ग, जितेंद्र सविता, नवीन प्रजापति, धर्मेंद्र राजपूत,अरुण कोली आदि उपस्थित रहे।
__________________________________________


ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments