स्पीड टैलेंट हंट के दूसरे दिन 550 गेंदबाजों ने दिखाई प्रतिभा

आगरा, 06 जुलाई। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित स्पीड टैलेंट हंट के अंतर्गत जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में सेंट जॉन्स क्रिकेट ग्राउंड पर दूसरे दिन भी खिलाड़ियों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। दूसरे दिन लगभग 550 खिलाड़ियों ने ट्रायल में भाग लेकर अपनी तेज गेंदबाजी की प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
ट्रायल के दौरान कई उभरते हुए तेज गेंदबाजों ने चयनकर्ताओं को अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया। अनेक खिलाड़ियों ने लगातार 130 से 136 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गेंदबाजी की। खिलाड़ियों के प्रदर्शन ने यह सिद्ध किया कि प्रदेश में तेज गेंदबाजी की प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है।
इस अवसर पर जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि खिलाड़ियों की अभूतपूर्व भागीदारी और उच्च स्तर का प्रदर्शन इस बात का प्रमाण है कि प्रदेश के युवाओं में क्रिकेट के प्रति अपार उत्साह और प्रतिभा मौजूद है। 
अतिथि के रूप में राजीव वासन का स्वागत डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील जोशन ने किया।  इसके अलावा रमन दीक्षित, बलदेव भटनागर, देशराज चाहर, अनीस राजपूत, सर्वेश भटनागर आदि उपस्थित रहे।
Top speedsters 
Male
Punit chaudhary 
District - agra 
Speed - 138kmph
Deepak Narwar
District - Agra
Speed - 137 Kmph
Akash kashyap 
District - badaun 
Speed - 135kmph
Swagat sharma
District - bareilly 
Speed - 134kmph
Shaurya pratap
District - agra 
Speed -135 km
Rahul yadav
District - firozabad 
Speed - 132kmph
Shiva jadon
District - agra 
Speed - 130kmph
Tanmay gupta
District - agra 
Speed - 130kmph
Arnav bhardwaj 
District - badaun 
Speed - 130kmph
Ayush Kumar 
District - mathura 
Speed - 130kmph
Top speedsters 
Female
Disha Singh 
District - agra 
Speed - 105kmph
Avanya jain
District - agra 
Speed - 101kmph
Diksha kushwaha 
District - farrukhabad 
Speed - 103kmph
Ayushi Gautam
District - Bareilly 
Speed - 97kmph
Kavya
District - aligarh 
Speed - 97kmph
Sapna
District - Mathura 
Speed - 97kmph
Babli
District - Hathras 
Speed - 95kmph
Neha jadon
District - aligarh 
Speed - 93kmph
Aditi raj
District - agar 
Speed - 93kmph
Pinky sharma
District - Mathura 
Speed - 93kmph
_________________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments