लापरवाही भारी पड़ गई भाजपा नेता को! कार से 35 हजार रुपये गायब

आगरा, 02 जुलाई। तहसील फतेहाबाद के शमशाबाद रोड पर एक भाजपा नेता को मामूली लापरवाही भारी पड़ गई और चोर ने उनकी कार से 35 हजार रुपये का बैग चोरी कर लिया। 
खबरों के अनुसार, भाजपा युवा मोर्चा फतेहाबाद देहात के उपाध्यक्ष अजेंद्र जादौन मंगलवार को निबोहरा स्थित अपने गांव सुताहरी जा रहे थे। उन्होंने बैंक से 34,500 रुपये निकाले थे, जिसमें पहले से 500 रुपये मिलाकर कुल 35 हजार रुपये एक बैग में रखे थे। शमशाबाद रोड पर अजेंद्र जादौन एक दुकान पर सामान लेने के लिए रुके। उन्होंने अपनी कार का दरवाजा खुला छोड़ दिया और दुकान पर चले गए। इसी दौरान किसी चोर ने कार का दरवाजा खोलकर सीट पर रखा बैग निकाला और मौके से फरार हो गया।
लगभग दो मिनट बाद जब अजेंद्र जादौन कार में लौटे, तो उन्होंने देखा कि सीट से बैग गायब था। उन्होंने तुरंत शोर मचाया और आसपास खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने तत्काल फतेहाबाद पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस टीम आसपास की दुकानों और मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है। 
__________________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments