मंदिर की अलमारी से एक लाख रुपये व आभूषण चोरी करने वाला हरिपर्वत पुलिस ने दबोचा
आगरा, 03 जून। थाना हरीपर्वत पुलिस ने अंतर्गत श्री गिरजेश्वर महादेव हनुमान मंदिर में विगत 31 मई को ही चोरी की वारदात का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से एक जोड़ी सोने के कुन्डल, 32,195 रुपये, 01 स्कूटी और मोबाइल फोन बरामद किया।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार 2 जून को थाना हरीपर्वत पर सूचना दी गयी कि 31 मई को श्री गिरजेश्वर महादेव हनुमान मंदिर में रखी अलमारी से लगभग एक लाख रुपये व आभूषण को अज्ञात चोरों द्वारा कर लिया गया। थाना हरीपर्वत पुलिस टीम द्वारा मंदिर के आस-पास के सभी सीसीटीवी कैमरों की चेकिंग की गयी।
साक्ष्यों के क्रम में बुधवार को मुखबिर द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर, चोरी की घटना में संलिप्त अभियुक्त कपिल सारस्वत को पालीवाल पार्क के पास से गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त कपिल सारस्वत आवास विकास कॉलोनी का रहने वाला है। उसका साथी पारस निवासी थाना शाहगंज फरार है।
पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि उसने अपने साथी पारस के साथ मिलकर मंदिर में चोरी की योजना बनायी और रेकी की। इसके बाद मंदिर से रुपये व आभूषण चोरी कर लिये।
_____________________________________

Post a Comment
0 Comments