सिकंदरा, शाहगंज समेत प्रमुख थाना प्रभारियों के तबादले
आगरा, 28 जून। पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने सोमवार को पुलिस महकमे में महत्वपूर्ण प्रशासनिक फेरबदल किया। शहर और देहात के प्रमुख थानों में नए थाना प्रभारियों की नियुक्ति की गई है।
आदेश के अनुसार प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र कुमार वशिष्ठ को थाना मलपुरा से स्थानांतरित कर थाना शाहगंज का प्रभारी बनाया गया है। थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार त्रिपाठी का तबादला कर उन्हें थाना सैंया की जिम्मेदारी सौंपी गई है। राजीव त्यागी, जो अब तक थाना शाहगंज के प्रभारी थे, उन्हें थाना सिकंदरा का नया थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा पुलिस उपायुक्त नगर जोन के वाचक राजीव कुमार को थाना मलपुरा का नया प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।
इस प्रशासनिक बदलाव को कानून-व्यवस्था को अधिक मजबूत बनाने तथा बेहतर समन्वय स्थापित करने की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
_______________________________________
Post a Comment
0 Comments