प्रतिस्पर्धा बनाए रखने के लिए बीआईएस का अनुपालन आवश्यक, चैंबर सदस्यों को दी गई जानकारी

आगरा, 29 जून। भारतीय मानक ब्यूरो के नोएडा ब्रांच हैड कौशिक दत्ता, उपनिदेशक मोहम्मद अफसर इमाम, नीरज कुमार ने सोमवार को यहां नेशनल चैम्बर के सदस्यों को बीआईएस की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की। 
कौशिक दत्ता ने बताया कि बीआईएस प्रमाणन उपभोक्ताओं का विश्वास बढ़ाने के साथ-साथ उत्पादों की गुणवत्ता, सुरक्षा एवं विश्वसनीयता सुनिश्चित करता है। वर्तमान समय में घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय बाजार में प्रतिस्पर्धा बनाए रखने के लिए भारतीय मानकों का अनुपालन अत्यंत आवश्यक हो गया है।
मोहम्मद अफसर इमाम ने एमएसएमई इकाइयों के लिए बीआईएस द्वारा उपलब्ध विभिन्न सहायता एवं रियायतों की जानकारी दी।
चैम्बर अध्यक्ष मनोज कुमार बंसल ने कहा कि उद्योगों में बीआईएस की जागरूकता लाने के लिये जूता, ज्वैलरी, फाउंड्री आदि में भारतीय मानक ब्यूरो जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया जाये। धन्यवाद ज्ञापन पूर्व अध्यक्ष अमर मित्तल द्वारा किया गया। संचालन उपाध्यक्ष अम्बा प्रसाद गर्ग द्वारा किया गया। 
_________________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments