भूषण फिर बने सदर बाज़ार ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष, मयंक सचिव और संजीव कोषाध्यक्ष निर्वाचित

आगरा, 29 जून। सदर बाज़ार ट्रेडर्स एसोसिएशन के सोमवार को हुए द्विवर्षीय चुनाव में अध्यक्ष पद पर भूषण कुमार कुल 239 मतों में से 180 मत प्राप्त कर विजयी रहे। उनके प्रतिद्वंद्वी अनिल शर्मा को 59 मत प्राप्त हुए।
सचिव पद पर मयंक सोंधी कुल 239 मतों में से 198 मत प्राप्त कर विजयी रहे। उनके प्रतिद्वंद्वी गौतम शर्मा को 41 मत मिले। कोषाध्यक्ष पद पर संजीव अरोड़ा कुल 239 मतों में से 180 मत प्राप्त कर विजयी रहे। उनके प्रतिद्वंद्वी आयुष गर्ग को 57 मत प्राप्त हुए।
चुनाव को लेकर व्यापारियों में सुबह से ही उत्साह देखने को मिला। मतदान प्रक्रिया निर्धारित समयानुसार पूरी की गई। चुनाव अधिकारियों एवं समिति के सदस्यों की देखरेख में मतदान शांतिपूर्वक सम्पन्न हुआ।
परिणाम घोषित होने के बाद विजयी प्रत्याशियों को व्यापारियों ने बधाई दी। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे व्यापारियों के हित, बाज़ार के विकास, सुरक्षा, स्वच्छता और संगठन की मजबूती के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे।
चुनाव सम्पन्न होने पर डॉ. पंकज महेंद्रू, जवाहर डावर, सुरेश मित्तल, गजेंद्र सिंह, अशोक पिपलानी, वकील खान, हिमांशु सचदेवा, राजू महाजन, विमल सोलंकी, हेमंत सलूजा , राजेश शुक्ला ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।
________________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments