आठ विकेट से जीती आरबीएस रेड

आगरा, 20 जून। आर. बी. एस. इंटर कॉलेज क्रिकेट एकेडमी सब जूनियर राउंड रोबिन क्रिकेट लीग में शनिवार को खेले गये मैच में आर. बी. एस. रेड ने एकतरफा मुक़ाबले में आर. बी. एस. ब्लू को आठ विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की।
आयोजन सचिव अतुल सोलंकी के अनुसार टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए आर. बी. एस. ब्लू की पूरी टीम 28 ओवरों में 155 रन बनाकर आउट हो गयी। अरहान श्रीवास्तव ने 39, लक्ष्य कन्नौजिया ने 28 व शिवांग अग्रवाल ने 20 रन बनाये। आर. बी. एस. रेड की ओर से प्रियांक अरोड़ा में शानदार गेंदबाज़ी करते हुए 6 ओवरों में 19 रन देकर 5 विकेट लिए। कप्तान आरवुद्दीन ने 4 विकेट प्राप्त किए। 
बल्लेबाजी करते हुए आर.बी.एस. रेड ने दो विकेट खोकर मैच जीत लिया। आरवुद्दीन ने नाबाद 50 रन एवं विशाल राजपूत ने 31 रन बनाये।
Get an exciting opportunity by clicking this advertisement 
मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार आरवुद्दीन को वरिष्ठ चिकित्सक डॉ.वी.पी. सिंह एवं पूर्व क्रिकेटर अनुज सिंह ने संयुक्त रूप से प्रदान किया। मैच के दौरान आगरा डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव प्रकाश कौशल, पूर्व इंडिया अंडर19 खिलाड़ी विवेक यादव, पूर्व क्रिकेटर नवीन गोस्वामी, राव हरेंद्र सिंह, नागेश पंडित, राजू राठौर, कमेंट्रेटर नरेंद्र शर्मा, कपिल शर्मा, फैज़ल रईस उपस्थित थे।
________________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments