बोदला के निकट सड़क पर बवाल, युवती से घर में घुसकर छेड़छाड़, सिर भी फोड़ा, छह गिरफ्तार

आगरा, 20 जून। थाना जगदीशपुरा क्षेत्र के अंतर्गत बोदला चौराहे से मारुति स्टेट की ओर जाने वाली सड़क पर स्थित बीधा नगर में शनिवार को कुछ लोगों द्वारा घर में घुसकर एक युवती से छेड़छाड़ पर बवाल हो गया। घर में घुसे लोगों ने युवती के सिर पर हमला कर उसे घायल भी कर दिया। 
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वारदात के पीछे कारणों का तुरंत पता नहीं चल सका। पुलिस तफ्तीश में जुट गई है। घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बीधा नगर में रहने वाली पीड़िता कुसुम ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि कई लोग उसके घर में घुस आए। उन्होंने मारपीट, छेड़छाड़ की और सिर पर हमला कर उसे घायल कर दिया।
Get an exciting opportunity by clicking this advertisement 
शिकायत में पीड़िता ने सर्वेश, संतोष, अनुराधा, विजय कुमारी, दीपांजलि, मनोज, विवेक, रामचरण और नजीर खान को नामजद किया। इसके अलावा, तीन से चार अज्ञात व्यक्तियों को भी वारदात में शामिल बताया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही जगदीशपुरा पुलिस सक्रिय हो गई और छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इन लोगों का पीड़िता से क्या संबंध था और उन्होंने इस तरह का हिंसक कदम क्यों उठाया। अज्ञात व्यक्तियों की पहचान के भी प्रयास जारी हैं।
_______________________________________



ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments