नियम तोड़ने वाले बस चालकों पर कार्रवाई के डीएम ने दिए निर्देश, जिला उद्योग बंधु बैठक में बिजली, सड़क, सफाई, अतिक्रमण और ओडीओपी की समीक्षा

आगरा, 29 जून। जिलाधिकारी मनीष बंसल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय उद्योग बंधु समिति की बैठक सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।
जिलाधिकारी ने गढ़ी महासिंह सब-स्टेशन, एत्मादपुर से जुड़ी औद्योगिक इकाइयों को रास्ते में विद्युत लाइन से पेड़ों की टहनियों के संपर्क से विद्युत आपूर्ति में आ रही समस्याओं, लाइन ट्रिपिंग के सम्बन्ध में प्रकरण में कार्यवाही के बारे में जानकारी ली। बैठक में फाउण्ड्री नगर स्थित भूमि (कार्यशाला) पर सैटेलइट बस स्टेशन से बसों के संचालन के सम्बन्ध में रखा गया। जिलाधिकारी ने क्षेत्रीय प्रबन्धक को सख्त निर्देश दिए कि निगम की बसों द्वारा मुख्य मार्गों पर जाम नहीं लगना चाहिए, बसों को निर्धारित स्थान पर ही खड़ा करें, लापरवाही बरतने वाले चालक/परिचालकों पर तत्काल प्रभाव से कार्यवाही की जाए। जिलाधिकारी ने ट्रैफिक पुलिस को नियमों का उल्लंघन करने वाली बसों को सीज करने के निर्देश दिए।
बैठक में जरी-जरदौजी को एक जनपद एक उत्पाद/ओडीओपी के अन्तर्गत जनपद के चयनित उत्पादों में सम्मिलित कराये जाने सम्बन्धी प्रस्ताव बनाकर प्रेषित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में उद्योग बन्धुओं द्वारा प्रस्तुत किए गये विद्युत सम्बन्धी, साफ-सफाई, अतिक्रमण, सड़क मरम्मत नालों की सफाई, आदि प्रकरणों पर सम्बन्धित को प्रभावी समयबद्ध कार्यवाही करने तथा गुणवत्तापूर्ण कार्य कराने के निर्देश दिए गये।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी प्रतिभा सिंह, अपर नगरायुक्त शिशिर कुमार, उपायुक्त उद्योग शैलेन्द्र सिंह व जिला उद्योग बंधु समिति के सदस्यगण आदि मौजूद रहे।
_______________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments