तेज रफ्तार कार की टक्कर से युवक की मौत के बाद फतेहाबाद-फिरोजाबाद रोड पर बवाल, पुलिस पर पथराव, दरोगा की वर्दी फाड़ी

आगरा, 15 जून। जिले में फतेहाबाद-फिरोजाबाद मार्ग पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत और स्कूटी सवार तीन अन्य लोगों के घायल होने से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। गुस्साई भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया, जिससे एक पुलिस वाहन का शीशा टूट गया। हमले में एक दरोगा की वर्दी भी फाड़ दी गई। भीड़ ने पुलिस टीम को करीब आधा किलोमीटर तक दौड़ाया।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, नाराज भीड़ का आरोप था कि पुलिस ने एक्सीडेंट करने वाली कार के प्रति नरमी बरती। उपद्रव की सूचना पर पांच थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। एसीपी फतेहाबाद इमरान अहमद भी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। इसी दौरान कार्यक्रम में जा रहे प्रदेश के मत्स्य विभाग के मंत्री संजय निषाद मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों और ग्रामीणों से बातचीत कर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद जाम समाप्त कराया जा सका।
बताया गया है कि फतेहाबाद थाना क्षेत्र के गांव पूठपुरा के पास दोपहर करीब साढ़े तीन बजे तेज रफ्तार "थार" कार ने अपाचे बाइक और स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक मनीष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि स्कूटी सवार सुभाष निवासी पूठपुरा, विवेक निवासी डरुआ नगला और कालू निवासी बरना गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
Get an exciting opportunity by clicking this advertisement 
मृतक के परिजनों का कहना है कि मनीष की शादी केवल चार माह पहले शादी हुई थी। वह अपनी ससुराल गढ़ी तिवारी, फिरोजाबाद से वापस घर लौट रहा था। गुस्साए ग्रामीणों ने दो घंटे तक फतेहाबाद-फिरोजाबाद मार्ग को जाम रखा। आक्रोशित लोगों ने थार गाड़ी में तोड़फोड़ की और पुलिस पर भी पथराव कर दिया, जिससे थाना मोबाइल वाहन का पिछला शीशा टूट गया। हमले में एक दरोगा की वर्दी भी फाड़ दी गई। उग्र भीड़ ने पुलिस टीम को करीब आधा किलोमीटर तक दौड़ाया। जान बचाने के लिए पुलिसकर्मियों को पीछे हटना पड़ा। 
_________________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments