तहसील के अधिवक्ता और दस्तावेज लेखक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, नहीं करेंगे निबंधन कार्य

आगरा, 15 जून। दस्तावेज लेखक एसोसिएशन एवं तहसील बार एसोसिएशन की संयुक्त बैठक में उत्तर प्रदेश ऑनलाइन दस्तावेज रजिस्टरीकरण नियमावली 2024 ई-पंजीकरण के विरोध में अधिवक्ताओं एवं दस्तावेज लेखकों की 16 जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान किया गया। 
बैठक में सर्वसम्मति से कहा गया कि सरकार ई-पंजीकरण व्यवस्था के आदेश को वापस ले अथवा ई-पंजीकरण प्रकिया में दस्तावेज लेखकों व अधिवक्ताओं को शामिल करके विनिर्दिष्ट का दर्जा दे, जिससे हम भी ई-पंजीकरण 2024 के अनुसार उसमें अधिकृत एजेंट के रूप में काये कर सकें।
बैठक में कहा गया कि मांगें नहीं माने जाने तक 16 जून से तहसील सदर के समस्त दस्तावेज लेखक व अधिवक्तागण अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे। कोई भी निबन्धन कार्य नहीं किया जायेगा। 
Get an exciting opportunity by clicking this advertisement 
बैठक में तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शम्भू नाथ वर्मा, महासचिव अरविन्द कुमार दुबे, मनोज भूटिया, विमल तिवारी, लाल बहादुर राजपूत, भगवान सिंह, आगरा दस्तावेज लेखक एसोसिएशन के अध्यक्ष रामकृष्ण दत्त उपाध्याय, सचिव आशू यादव, प्रान्तीय कोषाध्यक्ष लाखन सिंह बघेल, सलाहकार सतीश कुमार पचौरी, राम कुमार रावत, मुकेश गुप्ता, विष्णु गौड, शम्भू नाथ तोमर, बृजकिशोर, विकास पाराशर, प्रकाशेष कौशल आदि की उपरिथति रही।
_________________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments