सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर किया रक्तदान

आगरा, 30 जून। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन की पूर्व संध्या पर कमलानगर स्थित लोकहितम ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
शहर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास ने बताया कि कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया। रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। एक यूनिट रक्त से तीन लोगों की जान बच सकती है। वरिष्ठ सपा नेता विनय अग्रवाल ने कहा कि दक्षिण विधानसभा से 53 यूनिट रक्तदान किया गया। 
कोषाध्यक्ष गिरीश गोयल ने बताया कि समाजवादी पार्टी अपने अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन सेवा दिवस के रूप में मनाती है। 
जिलाध्यक्ष ऊदल सिंह कुशवाहा ने कहाकि अखिलेश यादव ने हमेशा जनता की सेवा का रास्ता दिखाया है। पूर्व शहर अध्यक्ष वाजिद निसार ने कहा कि लोकहितम ब्लड बैंक ने कभी किसी समाजवादी को खाली हाथ नहीं लौटाया। हम सबका फर्ज है कि हम रक्तदान करके इस ऋण को चुकाएं और सैकड़ों जिंदगियां बचाएं।
रक्तदान करने वालों में विनय अग्रवाल, संजय अग्रवाल, राम अग्रवाल, विमल वाल्मीकि, कान्हा गुप्ता, भोला कुरैशी, विनीत कुमार, नेत्रपाल, प्रेमचंद, अनु यादव, निसार सैफी, जाहिद अब्बास, भानु प्रताप सिंह, सचिन कुमार, मुनव्वर खान भी शामिल थे।
इस अवसर पर सोमेश गुप्ता, राकेश अग्रवाल, मधुकर अरोड़ा, नरेंद्र धाकड़, बलविंदर सिंह जाटव, विनोद अग्रवाल, बबलू यादव, सुशील गुप्ता, अंकित अग्रवाल, शिवम गर्ग, शशांक बंसल, हिमांशु यादव, देशप्रिय बघेल, आकाश अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
________________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments