नवीन जैन के आवास पर पहुंचे ओम बिरला और शिंदे, शिवहरे ने भी किया स्वागत
आगरा, 30 जून। एत्मादपुर में लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा अनावरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मंगलवार को आए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला राज्यसभा सदस्य नवीन जैन के कमला नगर स्थित आवास पर भी पहुंचे। उनके साथ महाराष्ट्र विधान परिषद के सभापति प्रो श्रीराम शिंदे भी मौजूद रहे।
सांसद नवीन जैन, कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न समाजसेवी संगठनों के प्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। लोकसभा अध्यक्ष ने नवीन जैन के परिवारीजनों से भी भेंट की।
भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, जिलाध्यक्ष प्रशांत पोनियां, महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान, लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष राकेश गर्ग, विधायक जी एस धर्मेश,
विधान परिषद सदस्य विजय शिवहरे, पार्षद पंकज अग्रवाल, पार्षद प्रदीप अग्रवाल, पूर्व पार्षद अमित ग्वाला, वंश अग्रवाल, दीपिका मित्तल भी उपस्थित रही।
विजय शिवहरे ने भी किया ओम बिरला का स्वागत
इससे पहले लोकसभा अध्यक्ष के आगमन पर उत्तर प्रदेश विधान परिषद सदस्य एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री विजय शिवहरे ने भी स्वागत किया।
उनके साथ भाजपा महानगर महामंत्री नीतेश शिवहरे, बबलू लोधी, संजीव चौबे, सतीश गोस्वामी, दीपू जादौन, प्रवेश दीक्षित, जितेंद्र सविता आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। विजय शिवहरे जी ने कहा कि ओम बिरला के नेतृत्व, सादगी एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पण से देशभर के जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को निरंतर प्रेरणा मिलती है।
________________________________________
Post a Comment
0 Comments