अवैध दवा व्यापार पर बीस फर्मों को नोटिस!

आगरा, 18 जून। शहर के दवा बाजारों में पिछले दिनों औषधि विभाग के छापे में दवाओं की अवैध बिक्री पकड़े जाने के बाद बीस फर्मों को नोटिस दिया गया है। 
जांच टीम ने ब्रांडेड कंपनियों की नकली दवा, सैंपल, हास्पिटल सप्लाई, एक्सपायर दवाओं पर निर्माण, एक्सपायर की तिथि और एमआरपी की नई स्लिप लगाकर कर प्रदेश भर में सप्लाई किया जाना पकड़ा था। यह छापेमारी 12 से 14 जून तक चली थी। इस दौरान माहेश्वरी काम्प्लेक्स, जैन काम्लेक्स, बोहरे रामगोपाल, नवाबिया मार्केट में बड़ी संख्या में दुकानें बंद मिली थी। इन दुकानों पर फर्म का नाम नहीं लिखा था। टीम ने ताला तुड़वाकर दुकानों की जांच की तो उसमें सैंपल, एक्सपायर दवाएं, हास्पिटल सप्लाई की दवाएं, बहुराष्ट्रीय कंपनियों की दवाएं मिली थी। टीम ने दुकानों पर अपना ताला डाल दिया था, संचालकों के सामने न आने पर दुकान मालिकों से भी पूछताछ की गई। छापेमारी में 42 नमूने लिए गए थे।
Get an exciting opportunity by clicking this advertisement 
सहायक औषधि आयुक्त अतुल उपाध्याय ने मीडिया को बताया कि छापे के दौरान सामने आया कि थोक दवा कारोबारियों ने दुकान का लाइसेंस लिया है। इसकी आड़ में अवैध गोदाम भी बना लिए। इन गोदामों से एक्सपायर दवाओं पर निर्माण की नई तिथि और एमआरपी की स्लिप लगाकर सप्लाई किया जा रहा है। सैंपल, हास्पिटल की दवाएं भी गोदामों से ही सप्लाई की जा रही है। टीम की छापेमारी के दौरान गोदाम बंद मिलते हैं इसलिए जांच नहीं हो पाती है। इस बार गोदामों को खोलकर भी जांच की गई।
__________________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments