अधेड़ की हत्या कर शव नाले में फेंका, शिनाख्त में जुटी पुलिस
आगरा, 18 जून। थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के ट्रांस यमुना कॉलोनी फेस-प्रथम में चार सैय्यद के पास एक नाले से अधेड़ उम्र के व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नाले से निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मृतक की शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सुबह स्थानीय लोगों ने चार सैय्यद के पास स्थित नाले में एक शव देखा। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। थाना एत्माद्दौला पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। शव की तुरंत शिनाख्त नहीं हो सकी।
पुलिस के अनुसार, मृतक अधेड़ उम्र का प्रतीत हो रहा है और उसके शरीर पर चोट के निशान भी देखे गए, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
पुलिस का मानना है कि हत्या कर शव को नाले में फेंका गया। पुलिस आसपास के इलाकों में पूछताछ कर रही है। साथ ही हाल के दिनों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्टों का भी मिलान कराया जा रहा है, ताकि मृतक की शिनाख्त हो सके। _________________________________________

Post a Comment
0 Comments