यमुना और लखनऊ एक्सप्रेस-वे दो सड़क हादसे, पिता-पुत्र की मौत, एक दर्जन यात्री घायल
आगरा, 19 जून। यमुना एक्सप्रेस-वे और लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हुए दो सड़क हादसों में पिता पुत्र की जन चली गई और एक दर्जन लोग घायल हो गए। ये हादसे पड़ोसी जनपद मथुरा और फिरोजाबाद में हुए।
यमुना एक्सप्रेस-वे पर गुरुवार की रात में आगरा की तरफ से जा रही कार मथुरा जनपद के बलदेव थाना क्षेत्र के बरौली गांव के पास माइल स्टोन 136 पर आगे चल रही रोडवेज बस में जा घुसी। सुल्तानपुर डिपो की रोडवेज बस सवारियां लेकर दिल्ली की ओर जा रही थी। हादसे में कार का आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया, हादसे में औरैया निवासी परमहंस और उनके बेटे पुष्पेंद्र की मौत हो गई। पिता-पुत्र दिल्ली में रहकर व्यवसाय करते थे।
दूसरे हादसे में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर फिरोजाबाद क्षेत्र में बस खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। बस में सवार यात्रियों को बाहर निकाला गया। करीब दस यात्री घायल हो गए, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल बस चालक को सैफई रेफर किया गया है। प्रारंभिक जांच में बस चालक को झपकी आने के कारण हादसा होने की बात सामने आई है।
__________________________________________

Post a Comment
0 Comments