आगरा कॉलेज के बाहर सड़क से मजार की शिफ्टिंग, प्रशासन ने एक लेन बंद कराकर शुरू कराया काम
आगरा, 16 जून। जिला प्रशासन ने एमजी रोड पर आगरा कॉलेज के सामने की मजार को मंगलवार की सुबह शिफ्ट करने का कार्य शुरू कर दिया। पुलिस फोर्स के साथ टीम पहुंची। एमजी रोड पर आगरा कॉलेज की तरफ का रास्ता बंद कर दिया गया, वाहनों की दूसरी तरफ से निकाला गया।
आगरा कॉलेज की वूमेन विंग के बाहर सड़क किनारे मजार बनी हुई थी, आगरा मेट्रो का काम शुरू होने पर फुटपाथ को तोड़कर सड़क को चौड़ा किया गया। इससे मजार एमजी रोड पर बीच रास्ते में आ गई। इसके चलते हादसों की आशंका को देखते हुए मजार शिफ्ट करने की मांग की जा रही थी।
नगर निगम के सदन में भाजपा पार्षद ने भी मजार को शिफ्ट करने की मांग उठाई थी। इस मामले में जिला प्रशासन ने मजार शिफ्ट करने के लिए संबंधित पक्षों से भी बात की थी।
सुबह नौ बजे से मजार को हटाने का कार्य शुरू किया गया। इस दौरान मौके पर पुलिस मौजूद रही। एसएन इमरजेंसी से नालबंद चौराहे की ओर जाने वाले वाहनों को रोक दिया गया।
योगी यूथ बिग्रेड के प्रदेश अध्यक्ष व हिंदूवादी नेता कुंवर अजय तोमर ने अपने अधिवक्ता शिव आधार सिंह तोमर के माध्यम से कोर्ट में वाद दायर किया था। वाद स्वीकार करते हुए पीडब्ल्यूडी के अभियंता, नगर निगम और जिला प्रशासन को समन जारी किया गया था।
_________________________________________

Post a Comment
0 Comments