सब जूनियर राउंड रोबिन क्रिकेट लीग में आरबीएस यलो की दूसरी जीत, शिवांश और चेतन चमके
आगरा, 19 जून। आर.बी.एस. इंटर कॉलेज क्रिकेट एकेडमी सब जूनियर राउंड रोबिन क्रिकेट लीग में शुक्रवार को खेले गये मैच में आर.बी.एस. यलो ने आर.बी.एस. ग्रीन को 81 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की। लीग में आरबीएस यलो की यह दूसरी जीत रही।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए आर.बी.एस. यलो ने निर्धारित 30 ओवरों में सभी विकेट खोकर 206 रन बनाये। चेतन ने लीग का पहला अर्धशतक (51 रन) बनाया। शिवांश कौल ने 26, अवि ने 24 व हर्ष चौधरी ने 21 रन बनाये। आर.बी.एस. ग्रीन की ओर से दिव्यम ने 3, विवेक, चिराग़ व आदि ने 2-2 विकेट लिये।
जवाब में बल्लेबाजी करते हुए आर.बी.एस. ग्रीन की पूरी टीम 125 रन बनाकर आउट हो गई। वरुण ने 19 रन, अनमोल ने 13 व अथर्व ने 10 रन बनाए। शिवांश कौल व धैर्य ने 3-3 विकेट लिये। अवि, अथर्व व रोहित ने 2-2 विकेट लिये।
मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार शिवांश कौल को पूर्व क्रिकेटर डॉ. चंद्रशेखर शर्मा ने प्रदान किया।
मैच के दौरान आगरा डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव प्रकाश कौशल, पूर्व इंडिया अंडर19 खिलाड़ी विवेक यादव, पूर्व क्रिकेटर नवीन गोस्वामी, राव हरेंद्र सिंह, नागेश पंडित, राजू राठौर, कमेंट्रेटर नरेंद्र शर्मा, कपिल शर्मा, फैज़ल रईस उपस्थित थे।
आयोजन सचिव अतुल सोलंकी के अनुसार शनिवार को आर.बी.एस. ब्लू एवं आर.बी.एस. रेड के मध्य मैच खेला जाएगा।
_________________________________________

Post a Comment
0 Comments