आगरा के उद्योगों को गेल गैस से बड़ी राहत, 80 प्रतिशत डीसीक्यू के आधार पर गणना करने का निर्णय, चैंबर के प्रयास रंग लाए
आगरा, 30 जून। जिले के गैस आधारित उद्योगों की बड़ी मांग को गेल गैस कंपनी ने मंजूर कर लिया है। गैस की गणना छह माह के औसत पर न लेकर 80 प्रतिशत डीसीक्यू के आधार पर की जायेगी। यह आदेश 01 जुलाई 2026 से लागू होगा।
यह दावा नेशनल चैम्बर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स के अध्यक्ष मनोज कुमार बंसल एवं गेल गैस प्रकोष्ठ के चेयरमैन विवेक जैन ने एक विज्ञप्ति में किया। उन्होंने कहा कि गेल गैस कंपनी के बोर्ड की 29 जून को हुई बैठक में चैम्बर की मांग को मान लिया गया। कंपनी ने इस बारे में चैम्बर को ईमेल के माध्यम से सूचित भी किया।
चैम्बर अध्यक्ष मनोज कुमार बंसल, पूर्व अध्यक्ष मनीष अग्रवाल एवं गेल गैस प्रकोष्ठ के चेयरमैन विवेक जैन एवं ने कहा कि इससे जिले के उद्योग एवं व्यापार को राहत मिलेगी। चैम्बर द्वारा इसके लिये केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री, सीईओ गेल गैस लि., आशु सिंघल, सीजीएफ जफर खान, मंडलायुक्त नागेन्द्र प्रताप, जिलाधिकारी मनीष बंसल, उपायुक्त उद्योग शैलेन्द्र सिंह का आभार व्यक्त किया गया।
_________________________________________
Post a Comment
0 Comments