दुकानदार पर फिर जानलेवा फायरिंग, गवाह को धमकाने का प्रयास

आगरा, 18 जून। थाना बरहन क्षेत्र के नयाबास गांव में बुधवार रात एक दुकानदार पर जानलेवा फायरिंग की घटना से सनसनी फैल गई। दुकानदार ने दुकान के भीतर छिपकर अपनी जान बचाई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वारदात स्थल के निकट से कारतूसों के दो खाली खोखे बरामद किए। हमलावरों की तलाश शुरू कर दी गई है।
वारदात के पीछे हत्याकांड में गवाह को धमकाने का प्रयास बताया गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पीड़ित दुकानदार मुकेश चौहान का कहना है कि रात करीब साढ़े दस बजे दो नकाबपोश बदमाश बाइक पर सवार होकर उनकी दुकान के बाहर पहुंचे और गोलियां चलानी शुरू कर दीं। मुकेश ने तुरंत दुकान के अंदर छिपकर अपनी जान बचाई।
मुकेश चौहान का कहना है कि इससे पहले भी उन पर कई बार जानलेवा हमले हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि 18 दिसंबर, 2025 को हुए एक हमले में उनके ममेरे भाई की हत्या कर दी गई थी, जिसका मुकदमा दर्ज है। उनके पिता, जो इस मामले में गवाह हैं, पर भी पहले हमला किया जा चुका है। उसका अलग मामला दर्ज है।
Get an exciting opportunity by clicking this advertisement 
मुकेश ने आरोप लगाया कि वर्तमान फायरिंग की घटना में वही लोग शामिल हो सकते हैं जो पहले से जेल में थे और अब जमानत पर बाहर आ चुके हैं। उनका यह भी कहना है कि घटना से पहले गांव में संदिग्ध गतिविधियां देखी गई थीं और किसी ने रेकी भी की थी।
थाना प्रभारी गुडबीर सिंह का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। घटनास्थल से लगभग बीस मीटर दूरी पर कारतूसों के दो खाली खोखे बरामद हुए हैं। 
_________________________________________


ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments